फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy anger in Jain society due to brutal murder of Digambar Jainacharya

Dehradun News: दिगंबर जैनाचार्य की निर्मम हत्या से जैन समाज में भारी आक्रोश

Fri, 14 Jul 2023 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Heavy anger in Jain society due to brutal murder of Digambar Jainacharya
दिगंबर जैनाचार्य 108 श्री काम कुमार नंदी जी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में सागर चेतना प्रवाह न्यास विकासनगर ने तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और कर्नाटक सरकार को ज्ञापन भेजा। न्यास ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




न्यास के अध्यक्ष विजय कुमार जैन ने बताया कि बीती 6 जुलाई को नंदी गिरी आश्रम नंदी पर्वत ग्राम हिरेकोड़ी तालुका चिकोड़ी जनपद बेलगांव (कर्नाटक) में प्रवास कर रहे महान जैनाचार्य 108 श्री काम कुमार नंदी जी महाराज की कुछ लोगों ने हत्या कर दी। आरोपियों ने आश्रम में घुसकर आचार्य श्री के साथ मारपीट की और करंट लगाकर उनको भीषण यातनाएं दीं। क्रूरता पूर्वक उनके शरीर के टुकड़े करके उनकी हत्या कर दी गई। स्वतंत्र भारत के इतिहास का यह क्रूरतम हत्याकांड है।
विज्ञापन


प्रबंध न्यासी राज कुमार जैन ने बताया कि देश की संपूर्ण जैन समाज इस घटना से दुखी और आक्रोशित है। गत समय में भारतवर्ष की जैन समाज की आस्था को चोट पहुंचाने की बहुत सी घटनाएं हुई हैं। अनेकों जैन तीर्थों पर अनधिकृत कब्जे, जैन तपस्वियों संग दुर्व्यवहार और मारपीट आदि की घटनाओं से जैन समाज अत्यंत आहत हुआ है। इस जघन्य घटना से देश में जैन साधुओं एवं तपस्वियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भारी प्रश्न चिह्न खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा कि ज्ञापन के माध्यम से घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने, फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द सुनवाई कर दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने, जैन साधु भगवंत और साध्वियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ज्ञापन भेजने वालों में कोष न्यासी आशीष जैन, अमर कुमार जैन, विभोर जैन, प्रदीप कुमार जैन, सचिन जैन, विनोद कुमार जैन, वैभव जैन, पूनम जैन, उषा जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed