फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heat record broken after six years Uttarakhand Weather News Update temperature heat wave

Uttarakhand Weather Update: छह साल बाद टूटा रिकॉर्ड...अप्रैल के आखिरी सप्ताह में अपने तेवर दिखाने लगी गर्मी

Sat, 27 Apr 2024 11:40 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Apr 2024 11:40 AM IST
सार

छह साल बाद गर्मी का रिकॉर्ड टूटा। चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ दून का पारा 38 डिग्री पहुंचा। साल 2018 में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

विज्ञापन
Heat record broken after six years Uttarakhand Weather News Update temperature heat wave
गर्मी - फोटो : एएनआई

विस्तार

गर्मी अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में अपने तेवर दिखाने लगी है। दून में गर्मी ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साल 2018 में 26 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रिकॉड किया गया था। शुक्रवार के दिन तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 38 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं भी परेशान करने लगी हैं।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अप्रैल के आखिरी दिनों में तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। शुक्रवार के दिन तेज धूप के होने के साथ ही गर्म हवाएं भी चलीं। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री कमी के 19.1 डिग्री रहने से राहत मिली। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 अप्रैल को दून में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं। इसके अलावा केंद्र की ओर से शनिवार को बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है।

विज्ञापन

पर्वतीय इलाकों में आज बारिश की चेतावनी

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Robert Vadra:  देश की पुकार है कि मैं सक्रिय राजनीति में आऊं...अमेठी से चुनाव लड़ने पर रॉबर्ट वाड्रा का जवाब

यह रहा तापमान

अधिकतम             न्यूनतम

देहरादून             38             19.1

पंतनगर             38.9            14.4

मुक्तेश्वर            27.2             12

नई टिहरी            27.6             13.3



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed