फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heat breaks record of four years in Uttarakhand heat wave troubles

Uttarakhand Weather: गर्मी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, दिन के बाद रात को भी झुलसाया; जानें कब मिलेगी राहत

Tue, 28 May 2024 12:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 May 2024 12:47 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (मंगलवार) भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, तापमान में हो रही बढ़ोतरी की वजह से मैदान में हीट वेव चल रही है।

विज्ञापन
Heat breaks record of four years in Uttarakhand heat wave troubles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से गर्मी तल्ख तेवर दिखा रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक के अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी दून में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की गई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले साल 2020 में इस दिन का यहां का तापमान 40.1 डिग्री रहा था।

विज्ञापन


तापमान में बढ़ोतरी होने से हीट वेव ने दिन के साथ रात को भी खूब परेशान किया। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को मुश्किल झेलनी पड़ी। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (मंगलवार) भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, तापमान में हो रही बढ़ोतरी की वजह से मैदान में हीट वेव चल रही है। आने वाले दिनों की बात करें तो मई के आखिरी दिनों में हीट वेव से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन

तापमान में 4.5 की बढ़ोतरी के बाद चलती है हीट वेव
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य तापमान में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद हीट वेव चलती है। इस बार मई में अभी तक कई बार सामान्य तापमान में बढ़ोतरी होने से हीट वेव चली है। इसका असर रात के समय में भी देखने को मिला।

रात को भी चढ़ा पारा, गर्म हवाओं ने सताया
दिन भर चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में हुई बढ़ोतरी का असर रात के न्यूनतम तापमान में भी देखने को मिला। रात का पारा पांच डिग्री अधिक रहने से गर्म हवाओं ने खूब परेशान किया। दून का न्यूनतम पारा पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 26.7 डिग्री दर्ज किया गया।

पांच जिलों में झोंकेदार हवा चलने की चेतावनी
प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। केंद्र की ओर से रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

यह रहा तापमान
        अधिकतम         न्यूनतम

देहरादून-    40.4           26.7
पंतनगर-    41.0           26.9
मुक्तेश्वर-    27.6          14.8
नई टिहरी-    29.0          18.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed