फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heat breaks 10 year record, Doon's temperature reaches 41

Dehradun News: गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, 41 पहुंचा दून का पारा

Sun, 19 May 2024 05:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Heat breaks 10 year record, Doon's temperature reaches 41
इन दिनों उत्तर भारत में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। चिलचिलाती गर्मी के साथ हीट वेव चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। राजधानी दून की गर्मी ने बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दून का रिकॉर्ड तोड़ अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर मौसम वैज्ञानिक का कहना है आने वाले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ हीट वेव परेशान करेगी।
विज्ञापन




बीते 10 सालों में दून के तापमान की बात करें तो 41 डिग्री तापमान कभी नहीं पहुंचा। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी दून का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दून का तापमान इससे पहले साल 2012 में 30 मई को 43.1 दर्ज किया गया था। यह मई महीने में अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन






पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






ऐसा रहा दून के पांच दिनों का तापमान



तारीख अधिकतम न्यूनतम

18 41 23.9



17 40.7 23.0

16 39.2 21.6



15 39 22

14 37.4 21.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed