{"_id":"0cf4934801cd3a9ec97b913acdb6dbb5","slug":"hearing-on-rafting-in-national-green-tribunal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफ्टिंग के शौकीनों के लिए अच्छी नहीं है ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफ्टिंग के शौकीनों के लिए अच्छी नहीं है ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार एडवेंचर टूरिज्म के तहत राफ्टिंग को बढ़ावा देने को बेशक लंबी चौड़ी योजनाएं बना रही हो, लेकिन इन योजनाओं को धरातल पर उतारना आसान नही है। कारण यह कि राफ्टिंग को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने व देश-विदेश के पर्यटकों को साहसिक खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए तमाम योजनाएं बना रही है।
पर्यटन विभाग ऋषिकेश में कौड़ियाला से इतर सूबे के अन्य स्थानों पर राफ्टिंग की संभावनाएं तलाश रहा है, इस बाबत सर्वे भी जारी है।
फैसले का इंतजार कर रहे अफसर
हाल ही में टिहरी झील में एडवेंचर टूरिज्म फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया था, जिसमें साहसिक खेलों के शौकीनों के अलावा निजी निवेशकों ने भी शिरकत की थी। लेकिन दिक्कत यह है कि एनजीटी के फैसले के बाद ही राफ्टिंग से संबंधित योजनाएं धरातल पर उतर सकती हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि राफ्टिंग के लिए निजी कंपनियां भी आगे नहीं आ रही हैं। पर्यटन सचिव शैलेश बगौली का कहना है कि राफ्टिंग को लेकर एनजीटी में सुनवाई पूरी होने व फैसला आने के बाद ही इस दिशा में कुछ खास किया जा सकता है।
विज्ञापन