फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heard on Monday for Karan and Sonu's remand

करन और सोनू का रिमांड पर लेगी पुलिस

Sun, 15 Dec 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Heard on Monday for Karan and Sonu's remand
देहरादून। प्रेमनगर में सराफ से लाखों रुपये का सोना लूटने के आरोप में पकड़े गए शातिर करन शिवपुरी और सोनू यादव के पुलिस रिमांड पर सीजेएम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। विवेचक ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि आरोपियाें के पास लूट का माल और कुछ और असलाह बरामद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें, टॉप बाइकर्स में शुमार करन शिवपुरी निवासी कोटद्वार (हाल निवासी देहरादून) और सोनू यादव निवासी महीपालपुर नई दिल्ली ने सात अक्तूबर को प्रेमनगर में देव ज्वेलर्स के मालिक देवेंद्र कुमार को आतंकित कर लाखों रुपये का सोना लूट लिया था। पुलिस ने दस दिन में ही लूट में शामिल दोनों बदमाशाें के चेहरे बेनकाब कर दिए थे। आरोपी तब से ही पुलिस को छकाते रहे, लेकिन बृहस्पतिवार रात पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से करन शिवपुरी, सोनू यादव और सतीश कुमार को गिरफ्तार कर उनके पास से 450 ग्राम सोना बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली के अधिवक्ता शिवेंद्र उर्फ शिवा, मनजीत सिंह और सराफ सूर्यभूषण को फरार दर्शाया है। शुक्रवार को मीडिया के समक्ष लाने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियाें को कोर्ट में पेश कर दिया था, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। विवेचक दिलबर नेगी ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र कर करन और सोनू का पुलिस रिमांड मांगा है। विवेचक के अनुसार आरोपियाें से अभी विस्तृत पूछताछ करनी है। इनसे अभी लूट का माल और कुछ असलाह बरामद होने की उम्मीद है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस रिमांड प्रार्थना पत्र पर सुनवाई को 16 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed