फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teenager health deteriorated after abortion death Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: गर्भपात के बाद बिगड़ी तबीयत, किशोरी की मौत, लोकलाज की डर से परिजनों ने छुपाई थी दुष्कर्म की बात

Thu, 18 May 2023 03:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2023 03:41 PM IST
सार

बड़कोट इलाके की रहने वाली किशोरी की मौत पटेलनगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को हुई थी। सूत्रों के अनुसार, परिजनों को पिछले दिनों किशोरी के गर्भवती होने का पता चला था। परिजनों ने पूछा तो उसने किसी लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। लेकिन, परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की।

विज्ञापन
Teenager health deteriorated after abortion death Dehradun Uttarakhand news in hindi
गर्भपा

विस्तार

गर्भपात के बाद तबीयत बिगड़ने से उत्तरकाशी की एक किशोरी की मौत हो गई। उसे तीन दिन पहले उत्तरकाशी से देहरादून के एक निजी अस्पताल में लाया गया था। बताया जा रहा है कि किशोरी दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई थी। परिजनों ने किसी स्थानीय क्लीनिक में उसका गर्भपात कराया था। बुधवार को कोरोनेशन अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन


उत्तरकाशी के बड़कोट इलाके की रहने वाली किशोरी की मौत पटेलनगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को हुई थी। सूत्रों के अनुसार, परिजनों को पिछले दिनों किशोरी के गर्भवती होने का पता चला था। परिजनों ने पूछा तो उसने किसी लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। लेकिन, परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। लोक-लाज के कारण सभी ने मामला दबा दिया। इसके बाद किशोरी के गर्भपात की योजना बना ली। बताया जा रहा है कि करीब सात दिन पहले किशोरी को उत्तरकाशी के प्राइवेट क्लीनिक में लेकर गए थे।
विज्ञापन


शव परिजनों के सुपुर्द किया
वहां पर उसका गर्भपात कराया गया। लेकिन, किशोरी का रक्तस्राव नहीं रुका। इसके बाद उसे देहरादून के एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां उसका करीब दो दिनों तक इलाज चला लेकिन मंगलवार को किशोरी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोरोनेशन अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: प्रैक्टिकल के नंबर बोर्ड को नहीं भेजने से बच्चों को मिले कम अंक, प्रधानाचार्य समेत 18 शिक्षक सस्पेंड

इस तरह का एक पोस्टमार्टम अस्पताल में हुआ है। हालांकि, मरीज का इलाज कोरोनेशन अस्पताल में नहीं हुआ है। लड़की को किसी दूसरे अस्पताल से लाया गया था। -डॉ. शिखा जंगपांगी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, कोरोनेशन अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed