फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Health and cleanliness campaign

स्वास्थ्य और सफाई को बनाया अभियान

Tue, 28 Dec 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Health and cleanliness campaign
उत्तरांचल विश्वविद्यालय के अंतर्गत विधि संकाय (लॉ कॉलेज) देहरादून और सेनेटरी पैड का उत्पादन करने वाली कंपनी यूनिचार्म की ओर से स्वास्थ्य और सफाई को लेकर एक अभियान की शुरूआत की गई। उत्तरांचल विश्वविद्यालय की महिला सेल की अध्यक्ष प्रो. पूनम रावत और रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित चौधरी के नेतृत्व में 31 छात्रों की एक टीम ने सेलाकुई स्थित पंडित सुरेशानंद जोशी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महिलाओं से संबंधी स्वास्थ्य व सफाई पर व्याख्यान दिए । स्कूल की छात्राओं और ग्राम पंचायत की महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
विज्ञापन

लॉ कॉलेज के डीन प्रो. राजेश बहुगुणा ने बताया कि इस अभियान को रुलेट्स टॉक अबाउट इट के नाम से प्रचारित व प्रसारित किया जाएगा। इसके प्रथम चरण में उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव कोठड़ा संतूर, उपरला कोल्लू पानी, तरला कोल्लू पानी, नकटपूरा व नंदा की चौकी सहित यहां के सरकारी स्कूलों में छात्र स्वास्थ्य व सफाई संबंधी जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। पंडित सुरेशानंद जोशी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक विनोद भट्ट ने इसे बेहतर पहल बताया। इस अवसर पर अमित कुमार, धीरज बिष्ट, विनोद भट्ट समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed