फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Head of Latteu dies due to car accident in Yamuna river

यमुना नदी में कार समाने से लटेऊ के प्रधान की मौत

Thu, 02 Jan 2020 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Head of Latteu dies due to car accident in Yamuna river
लटेऊ के प्रधान महेंद्र सिंह चौहान फाइल फोटो। - फोटो : VIKAS NAGAR
थाना क्षेत्र अंतर्गत कालसी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुमन क्यारी नामक स्थान के पास एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरी। जिससे वाहन में सवार लटेऊ के प्रधान महेंद्र सिंह चौहान की मौत हो गई। उनकी मौत से गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रधान महेंद्र सिंह चौहान (48) पुत्र सुपा सिंह चौहान मंगलवार रात कार में सवार होकर विकासगनर से डामटा उत्तरकाशी जा रहे थे। रात करीब 12 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे नैनबाग के पास सुमन क्यारी के पास गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उनकी मौत हो गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी नैनबाग पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। महेंद्र सिंह चौहान हाल में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में प्रधान निर्वाचित हुए थे। उनकी पत्नी सुनीता पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी है। उनका एक 10 और एक आठ साल की बेटी है। पिता सुपा सिंह चौहान एसएसबी से सेवानिवृत्त है। शाम को हरिपुर कालसी स्थित यमुना तट पर उनका अंतिम संस्कार दिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

नाले में घुसी अनियंत्रित बाइक, चालक घायल
कालसी। हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। जिससे वाहन सवार युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शूरवीर पुत्र भोपाल निवासी किस्तूड़ वाहन में सवार होकर त्यूनी जा रहा था। सुबह चार बजे छिबरो लालढांग के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा घुसी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed