{"_id":"6a1502d51e2e1ef571072e15","slug":"head-constable-dies-under-suspicious-circumstances-while-on-airport-guard-duty-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: एयरपोर्ट गार्ड ड्यूटी में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: एयरपोर्ट गार्ड ड्यूटी में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां
Tue, 26 May 2026 12:27 PM IST
Vijay Singh Pundir
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 26 May 2026 12:27 PM IST
सार
एयरपोर्ट गार्ड ड्यूटी में एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार्बाइन से एक साथ 11 गोलियां चली। मृतक का नाम सुनील था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थिति में उनके आवास रानीपोखरी में कार्बाइन से गोलियां चलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त सुनील अपने घर के बरामदे में थे।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे थाना हेड कांस्टेबल सुनील (49) की उनके नागाघेर, रानीपोखरी में कार्बाइन से गोलियां चलने से मौत हो गई। गोलियां चलने के बाद उन्हें उपचार के लिए हिमालय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सा द्वारा हेड कांस्टेबल को मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चुभती-जलती गर्मी ने झुलसाया; मैदान में 41 डिग्री पारा पहुंचने के आसार, पहाड़ों में बारिश संभव
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने कहा कि हेड कांस्टेबल को उनकी कार्बाइन से 11 गोलियां लगी हैं। पंचनामा भरने के बाद पीएम की कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात वन जया बलोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।