फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hawa celebrated Winter Corneval with great pomp in ITBP campus

हावा ने आईटीबीपी परिसर में धूमधाम से मनाया विंटर कॉर्निवाल

Sun, 19 Dec 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hawa celebrated Winter Corneval with great pomp in ITBP campus
21वीं वाहिनी आईटीबीपी देहरादून सीमाद्वार में हिमवीर वाईब्स एसोसिएशन (हावा) ने विंटर कॉर्निवाल धूमधाम से मनाया। इस दौरान हावा के सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की। इस दौरान विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए।
विज्ञापन

कार्निवाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएफएस निधि श्रीवास्तव व महानिरीक्षक उत्तरी फ्रंट नीलाभ किशोर ने किया। मुख्य अतिथि ने हावा के सदस्यों की ओर से लगाए गए स्टॉलों की सराहना की। कहा कि उन्हें एहसास नहीं था कि आईटीबीपी के जवानों की पत्नियां और बच्चों में इतनी प्रतिभा हो सकती हैं। कहा कि आज यह देखकर लग रहा है कि जिस प्रकार आईटीबीपी के जवान अपनी ड्यूटी में निपुण हैं। उसी प्रकार के उनका परिवार भी प्रतिभा का धनी है। उन्होंने सभी जवानों और उनके परिजनों को कॉर्निवाल की शुभकामनाएं दी। इस दौरान हावा की महिलाओं की ओर से राजस्थानी घूमर, हरियाणा, पंजाबी और गढ़वाली गीतों पर जमकर नृत्य किया। साथ ही इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें हावा के सदस्यों और उनके बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान हावा की सदस्यों की ओर से एक से बढ़कर एक स्टॉल लगाए। जिसमें प्रीति ठाकुर की ओर से मधुबनी पेंटिग का स्टॉल मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान उपमहानिरीक्षक पीके गोयल, आरके नरवाल, धर्मसत्तू, सेनानी शेंदिल कुमार, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed