फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hate speech Case in haridwar dharma sansad, Kali Sena state coordinator Dinesh Lal arrested

हरिद्वार धर्म संसद: भड़काऊ भाषण देने के मामले में तीसरी गिरफ्तारी, आरोपी दिनेशानंद भारती को कोर्ट ने भेजा जेल

Wed, 27 Apr 2022 07:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 27 Apr 2022 07:22 PM IST
सार

भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने भगवानपुर से दिनेशानंद भारती को गिरफ्तार कर लिया। खड़खड़ी के वेद निकेतन में नवंबर माह 2021 में धर्म संसद हुई थी। 17 से 19 नवंबर तक हुई धर्म संसद में अमर्यादित भाषण दिए गए थे।

विज्ञापन
Hate speech Case in haridwar dharma sansad, Kali Sena state coordinator Dinesh Lal arrested
दिनेशानंद भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिसंबर में हरिद्वार में आयोजित हुई धर्म संसद में हेट स्पीच मामले में पुलिस ने जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी और स्वामी यती नरसिंहानंद सरस्वती की गिरफ्तारी के बाद अब काली सेना के प्रदेश संयोजक दिनेशानंद भारती को गिरफ्तार कर लिया है। भड़काऊ भाषण देने के आरोपी दिनेशानंद भारती को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


उत्तरी हरिद्वार स्थित खड़खड़ी के वेद निकेतन में नवंबर माह 2021 में धर्म संसद हुई थी। 17 से 19 नवंबर तक हुई धर्म संसद में अमर्यादित भाषण दिए गए थे। उत्तर प्रदेश युवा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायत त्यागी उर्फ वसीम रिजवी और यति नरसिंहानंद को अमर्यादित भाषण देने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विज्ञापन


यति नरसिंहानंद जमानत पर बाहर आ गए थे। जबकि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी अभी जेल में ही बंद है। पुलिस ने अब 16 अप्रैल को भगवानपुर के जलालपुर डाडा गांव में गाव में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में पथराव और आगजनी की घटना के बाद बुधवार को काली सेना के संयोजक दिनेशानंद भारती ने महापंचायत का ऐलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...सख्ती : पर्यटकों ने बढ़ाई चिंता, उत्तराखंड में हर शनिवार-रविवार को बॉर्डर पर होगी कोविड टेस्टिंग, स्कूलों में चलेगा जांच अभियान

इसके बाद भगवानपुर से दिनेशानंद भारती को हेट स्पीच मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दिनेशानंद भारती को धर्म संसद मामले में अमर्यादित भाषण देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed