फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haryana governor kaptan singh solanki visit badrinath dham

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी पहुंचे बदरीनाथ धाम, किए भगवान बदरीश के दर्शन

Wed, 16 May 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 May 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
haryana governor kaptan singh solanki visit badrinath dham
kaptan singh solanki in badrinath - फोटो : amar ujala

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंच गए। वह यहां विधि विधान के साथ भगवान बदरीश की पूजा-अर्चना की। राज्यपाल हेलीकॉप्टर से सुबह 10 बजे धाम पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भागवत कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने 11 बजकर 45 मिनट भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।

विज्ञापन

 

यह कथा कचावाचक अवधेशानंद जी महाराज कर रहे हैं। गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ में नौ दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा सुनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी भी पहुंचे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं में आए सहारनपुर के गुप्ता बंधु मंगलवार को भगवान बदरीनाथ के दरबार में पहुंचे।

विज्ञापन


अनुष्ठान के दौरान गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ मंदिर की छत को सोने की परत से मढ़ने का कार्यक्रम भी है। हालांकि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल इस कार्यक्रम से अनभिज्ञता जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ मंदिर की छत पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी

haryana governor kaptan singh solanki visit badrinath dham
gupta brothers

गुप्ता बंधु राजेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता मंगलवार को अपनी माता अंगूरी देवी और स्वामी अवधेशानंद जी महाराज के साथ हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे।

धाम में दर्शन करने के बाद वे रिलायंस गेस्ट हाउस पहुंचे। बताया जाता है कि धाम में नौ दिवसीय भागवत कथा के दौरान ही गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ मंदिर की छत पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी।
 

बीकेटीसी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि विवादित गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ की छत को सोने की परत से मढ़ने का प्रस्ताव आया था। मंदिर समिति किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहती है, लिहाजा राज्य सरकार को यह कार्यक्रम स्थगित करने के लिए लिखा गया था। सरकार की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed