उत्तराखंड पुलिस से इतना नाराज हुआ हरियाणा का युवक, भेज दिए गाली भरे ईमेल
- अफसरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू
- वाहन से टक्कर और जाम लगने पर पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के एक व्यक्ति ने उत्तराखंड पुलिस के प्रति अपनी भड़ास ईमेल के जरिये निकाली है। पुलिस मुख्यालय के नाम भेजी गई ईमेल में पुलिस अधिकारियों के प्रति बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।
बताया जाता है कि व्यक्ति बीते साल एक वाहन से टक्कर और जाम लगने पर पुलिस के कोई कार्रवाई न करने से नाराज है। हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने भेजी गई मेल में कहा बताया कि वह अपने परिवार के साथ पिछले साल जून में हरिद्वार आया था।
पार्किंग में गाड़ी की टक्कर का था मामला
यहां पार्किंग के पास उसकी गाड़ी की टक्कर एक अन्य वाहन से हुई थी। दोनों पक्षों में विवाद हुआ और जाम लग गया। उसने पुलिस को बुलाया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाय दोनों पक्षों को फटकार दिया। लौटने पर उस व्यक्ति ने पुलिस को सितंबर में मेल पर शिकायत की।
बताया गया कि इस मामले की जांच भी की गई, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं की गई। इस व्यवहार से खफा हो उसने पुलिस मुख्यालय को ईमेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस ईमेल में बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं।
अधिकारियों के साथ ही हरिद्वार की स्थानीय पुलिस और मेल पढ़ने वाले के लिए भी गाली गलौज भरे शब्दों का प्रयोग किया गया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मेल भेजने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।