फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haryana and Maharashtra won gold medals

हरियाणा व महाराष्ट्र की टीम ने जीते स्वर्ण पदक

Sat, 13 Mar 2021 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Haryana and Maharashtra won gold medals
हाथीबड़कला स्थित सर्वे ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना साधते ‌खि
उत्तराखंड तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित 41वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में कंपाउंड राउंड के बालक टीम इवेंट में हरियाणा और बालिका टीम इवेंट में महाराष्ट्र ने सर्वाधिक अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सर्वे ऑफ इंडिया स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में बालक टीम इवेंट में हरियाणा के ऋषभ यादव, मयंक रावत, दिग्विजय ध्याल व हर्ष परासर ने स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र के प्रतिमेष समाधन, प्रतिमेष बलचंद्र, पार्थ सुनील व ओजस प्रवीण ने रजत पदक और दिल्ली के रितिक, प्रियांशु, मधुर व यशराज ने कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की मोहिनी अरविंद, धनराज रोलकर, इशा पंवार व पायल सागर ने स्वर्ण पदक, मध्यप्रदेश की अर्शिया चौधरी, निकिता डागर, अनुराधा व लक्षिता ने रजत पदक और भारतीय तीरंदाजी संघ की परनीत कौर, अवनीत, सुजाता व लवप्रीत ने कांस्य पदक जीता। बालक एकल वर्ग में हरियाणा के ऋषभ यादव ने स्वर्ण, आंध्रप्रदेश के कुंदेरू वेंकेट ने रजत और राजस्थान के राजेश बिश्नोई ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक ओलंपिक राउंड में महाराष्ट्र के प्रतिमेष समाधान ने स्वर्ण, दिल्ली के प्रियांश ने रजत और महाराष्ट्र के प्रतिमेष बालचंद्र ने कांस्य पदक जीता। एकल बालिका वर्ग में दिल्ली की प्रगति ने स्वर्ण, भारतीय तीरंदाजी संघ की परनीत कौर ने रजत और राजस्थान की प्रिया गुर्जर ने कांस्य पदक हासिल किया। ओलंपिक राउंड में दिल्ली की प्रगति ने स्वर्ण, भारतीय तीरंदाजी संघ की परनीत कौर ने रजत और कर्नाटक की कीरथाना रमेश ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रित वर्ग में राजस्थान की प्रिया गुर्जर व राजेश बिश्नोई ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की दिव्या ध्याल व ऋषभ यादव ने रजत और दिल्ली की प्रगति व रितिक चहल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मौके पर भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के सचिव आशीष तोमर, अरुण सूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed