फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harshit's All India fourth rank in CLAT, top in the state

ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल कर हर्षित बने उत्तराखंड टॉपर

Sun, 26 Jun 2022 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Harshit's All India fourth rank in CLAT, top in the state
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के परिणाम में उत्तराखंड के होनहारों ने फिर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दून के हर्षित गुप्ता को ऑल इंडिया चौथी रैंक मिली, जबकि हरिद्वार के आयुष गैरोला को 74वीं रैंक। क्लैट के जरिए 22 राष्ट्रीय विधि विवि में दाखिला मिलता है। कई निजी संस्थान भी क्लैट के रैंक पर दाखिला देते हैं।
विज्ञापन

ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल करने वाले जाखन निवासी हर्षित गुप्ता ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी है। वह दून इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं। जिसका परिणाम अभी नहीं आया है। उनके पिता सतपाल गुप्ता ऑर्डनेंस इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग में फैकल्टी में कार्यरत हैं। मां ऋतु गुप्ता गृहिणी हैं। कॉमर्स के छात्र हर्षित ने बताया कि उन्हें वाद विवाद, समसामयिक विषयों के अध्ययन में रुचि है। वह परंपरागत कॅरियर नहीं चुनना चाहते थे। विधि क्षेत्र में रुचि 11वीं में हुई, जिस पर उन्होंने क्लैट की तैयारी की। पहले ही प्रयास में सफल हुए और रैंक भी अच्छी मिली। इस रैंक में उन्हें शीर्ष के विधि विवि एनएलएस बंगलूरू में दाखिला मिल जाएगा।
विज्ञापन

हर्षित की बड़ी बहन ईशा एमबीबीएस कर रही हैं। वह आईजीएमसी (इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल) शिमला में द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वहीं 74वीं रैंक हासिल करने वाले रोशनाबाद हरिद्वार के आयुष गैरोला ने भी इसी साल बारहवीं की परीक्षा दी है। वह डीपीएस रानीपुर में कला वर्ग के छात्र हैं। उनके पिता राकेश चंद्र गैरोला चीफ फार्मासिस्ट हैं और वर्तमान में जिला कारागार हरिद्वार में तैनात हैं। मां संगीता गृहणी हैं। आयुष ने बताया कि उनका शुरू से ही विधि क्षेत्र में रुझान था। उनके दादा (पिता के चाचा) डीपी गैरोला जिला जज रहे हैं। उनसे काफी प्रेरणा मिली और समय समय पर मार्गदर्शन भी। आयुष का बड़ा भाई प्रत्युष आईआईटी मद्रास से इंजीनियरिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed