फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hariyana bussinessman dead body found in new tehri

घने जंगल में मिली हरियाणा के व्यापारी की डेड बॉडी, सनसनी

Thu, 15 Jun 2017 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला,नई टिहरी Updated Thu, 15 Jun 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
hariyana bussinessman dead body found in new tehri
dead body found in forest

दो दिन से लापता चल रहे हरियाणा के व्यवसायी का शव ऋषिकेश-चंबा-धरासू हाईवे पर बेमुंडा में सड़क से 150 मीटर नीचे घने जंगलों के बीच मिला। पुलिस का मानना है कि व्यवसायी की कार दुर्घटना में मौत हुई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत गुहाडा निवासी श्रीकृष्ण (50) पुत्र देवी सिंह की घनसाली में जेसीबी चलती है। 12 जून को वह हरियाणा से अपने निजी वाहन से घनसाली के लिए चले थे, लेकिन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क साधा तो कोई बात नहीं हो पाई। 14 जून को मृतक का छोटा भाई जगवीर सिंह हरियाणा से नई टिहरी पहुंचा। भाई की गुमशुदगी के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमला गुंज्याल को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो उनकी लोकेशन खाड़ी के आसपास मिली। इसके बाद नरेंद्रनगर पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया, तो शाम पांच बेमुंडा के समीप उनकी कार सड़क से नीचे घने जंगलों में दिखाई पड़ी।

कार के पास ही व्यवसायी का शव पड़ा हुआ था। नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष आरके सकलानी का कहना है कि रात को कार दुर्घटना होने के कारण किसी को पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed