{"_id":"0155a649eda4ba684f886b06fb9a52c0","slug":"harish-rawat-statement-on-tax-increase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पव्वा पी रहे तो एक ढक्कन हमें भी दो: CM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पव्वा पी रहे तो एक ढक्कन हमें भी दो: CM
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 23 Nov 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैट बढ़ने के कारण विपक्ष का विरोध झेल रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को बड़ी सफाई से जवाब दिया। बोले- अगर कोई पव्वा पी रहा है तो टैक्स के रूप में एक ढक्कन हमें भी दे। कहा कि ‘हमने शराब, पान मसाला आदि पर टैक्स लगाया है, जरूरत की चीजों पर नहीं। उन लोगों से जितना कमाएंगे, उतना गरीबों में उड़ेलेंगे।’
विज्ञापन
नौकरी पैदा करना है प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं के हाथों में हुनर पैदा करना है, ताकि वे दूसरों को नौकरी दे सकें। स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजीव गांधी सेना के बैनर तले सुभाष रोड पर कार्यक्रम को सीएम ने ने चुनावी रैली के अंदाज में संबोधित किया।
विज्ञापन
गरीबों के लिए प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाईं और वादा किया कि 26 जनवरी 2015 को सार्वभौम स्वास्थ्य योजना लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेंशन को वह नागरिक अधिकार का रूप दे रहे है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल अवार्ड
मौके पर सीएम ने बिना नाम लिए भाजपा पर तंज कसा कि अंबानी, अडानी से माल लेने वाले स्क्रीन (टीवी) पर नजर आते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वालों को इंदिरा गांधी नेशनल अवार्ड दिया गया।
इनमें आशा खेड़ा, डॉ. सुजाता, मोहनी झींगवाल, डा. अनुज, देवेंद्र नेगी, नरेंद्र सेठी, डा. संजय गांधी, जावेद बट, विश्वनाथ कोहली, मनोज अग्रवाल, वाईके गुंजयाल, लतीफ चौधरी, राजकुमार शाह, रवींद्रनाथ कौशिक, कृष्णा शर्मा, सत्य ओबेराय, हिदायत, रवींद्र राठौर, अनुज अग्रवाल आदि रहे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, सांसद मनोरमा शर्मा, संयोजक सुशील राठी आदि रहे।