फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat saves kishor upadhyay

हरीश रावत ने ली हार की जिम्मेदारी, किशोर का किया बचाव

Sun, 12 Mar 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Mar 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
harish rawat saves kishor upadhyay
harish rawat - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के केयर टेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का बचाव किया है।

विज्ञापन


हरीश रावत ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव उनके नाम पर लड़ा गया और वह कांग्रेस का चेहरा भी थे। लिहाजा परिणाम आते ही हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा भी दे चुके हैं। साथ ही रावत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा का डबल इंजन आ गया, लेकिन अब देखना यह है कि यह इंजन सिर्फ घनघनाता है या पहाड़ भी चढ़ता है।
विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में हरीश रावत ने भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत के लिए बधाई दी। साथ ही कहा कि जनता ने उन्हें विपक्ष की जो भूमिका सौंपी है, वह उसके लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह राजनैतिक सौहार्द के वातावरण को आगे बढ़ाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस नए संकल्पों के साथ जनता के बीच जाएगी। बहुत जल्द बैठक बुलाकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कठिन परिस्थितियों में चुनाव लड़ा है। पैसों का जमकर दुरुपयोग हुआ। वह इस बात से भी हैरान हैं कि तीन चक्रों में आगे रहने के बाद वह चौथे चक्र में पीछे चले जाते हैं। उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका भी जताई है।  


मीडिया कमेटी बनाकर कर लें जांच 
कार्यवाहक मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पार्टी के बैंक खाते में सवा पांच करोड़ रुपये आए, इसमें चार करोड़ रुपये राज्य के बाहर से आए। मीडिया के लोग एक कमेटी बनाकर इसकी जांच करा सकते हैं। 

16 लाख 65 हजार ने दिया वोट 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में पार्टी को 16 लाख 65 हजार 664 लोगों ने अपना वोट दिया। वह जल्द ही प्रदेश भर का दौरा कर जनता के बीच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed