फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat reply to amit shah in facebook

हरीश रावत का अमित शाह पर पलटवार- 'राहुल गांधी पर किए सवाल का जवाब देश की जनता देगी'

Sun, 24 Sep 2017 01:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Sep 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
harish rawat reply to amit shah in facebook
harish rawat

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राहुल गांधी से तीन पीढ़ियों का हिसाब मांगे जाने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर पलटवार किया है। दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने कहा कि तीन पीढ़ियों के हिसाब के सवाल का जवाब शायद राहुल नहीं देंगे, लेकिन इस देश का हर नागरिक इस सवाल का जवाब देगा।

विज्ञापन


उन्होंने कटाक्ष किया कि भाजपा, जनसंघ और हिंदू महासभा का ऐसा कोई नेता नहीं, जिसकी तीन पीढ़ियां देश की आजादी के लिए जेल गई हों। पोस्ट के आखिर में उन्होंने शाह से सवाल पूछा कि वह बताएं कि तीन साल में उनके नेता नरेंद्र मोदी ने कौन सा चुनावी वादा पूरा किया?
विज्ञापन


हरीश रावत ने कहा कि राहुल के परनाना स्वर्गीय मोतीला नेहरू, परनानी स्व. स्वरूप रानी, नाना जवाहर लाल नेहरू, नानी कमला नेहरू, नाना की बहन स्व. विजय लक्ष्मी पंडित, दादी इंदिरा गांधी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में जेल गए। दादा स्व. फिरोज गांधी जेल यात्री रहे हैं। रावत ने पोस्ट में नेहरू के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखा कि नेहरू ने एक जर्जर, अत्यधिक निर्धन व विभाजन से टूटे देश को संभाला और संवारा। उन्होंने शाह पूछा कि साढ़े तीन सालों में नरेंद्र मोदी ने अपना कौन सा चुनावी वादा पूरा किया। शून्य लिखकर रावत ने इस प्रश्न का जवाब भी लिख दिया।

पंचेश्वर बांध को लेकर उपवास करेंगे रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पंचेश्वर बांध को लेकर उपवास करेंगे। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाली है। रावत के मुताबिक, पंचेश्वर बांध बनने से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व चंपावत के लोगों के जीवन में बड़ी हलचल पैदा होना तय है। लोगों के मन में कई तरह शंकाएं गहरा रही हैं। वह उनकी बात सुनना चाहते हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि उत्तराखंड की जैव विविधता पर हो रहे घातक प्रहार के विरोध में वह गांधी के सम्मुख एकांकी उपवास रखना चाहते हैं। उन्होंने श्राद्धों के बाद अल्मोड़ा जाने का इरादा बनाया था, लेकिन स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा। इसलिए अब अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में अल्मोड़ा जाएंगे।

यहां पढ़ें, हरीश रावत का पूरा फेसबुक पोस्ट

harish rawat reply to amit shah in facebook
हरीश रावत (दाएं) और क‌िशोर उपाध्याय - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed