{"_id":"5af077364f1c1b320a8b8a6f","slug":"harish-rawat-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे केदारनाथ धाम, परंपराओं से छेड़खानी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे केदारनाथ धाम, परंपराओं से छेड़खानी का लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केदारनाथ
Updated Mon, 07 May 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
harish rawat in kedarnath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ में हो रहे कार्यों को धार्मिक परंपराओं के खिलाफ बताया। उन्होंने मंदिर परिसर को विकसित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे धाम की भव्यता खत्म हो गई है। उन्होंने पैदल मार्ग पर भी जरूरी सुविधाओं के नहीं होने पर रोष जताया।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में जनसभा में पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार तीर्थपुरोहितों से उनका रोजगार छीन रही है। मंदिर मार्ग और परिसर के विस्तार को लेकर विशेषज्ञों से राय लेनी चाहिए थी। मंदिर मार्ग को 50 फीट के बजाय 70 फीट चौड़ा किया गया है, जिससे मंदिर की भव्यता खत्म हो गई है। 30 फीट चौड़ाई में ही मंदिर की भव्यता नजर आ सकती थी।
विज्ञापन
धाम में कार्यों के दौरान धार्मिक परंपराओं से छेड़छाड़ की गई है। यहां होने वाले हर कार्य एएसआई के जानकार विशेषज्ञों से कराए जाने चाहिए थे, लेकिन केंद्र व राज्य सरकार लोनिवि से इन कार्यों को करवा रही हैं, जिसे परंपराओं का ज्ञान नहीं है।
विज्ञापन
मंदिर के मुख्य गेट पर टंगा घंटा भी हटा दिया गया है। उन्होंने लिनचोली से केदारनाथ तक रोपवे का निर्माण नहीं होने पर भी भाजपा सरकार को कोसा। कहा कि तीर्थपुरोहितों एवं केदारपुरी की समस्याओं के निस्तारण के लिए कांग्रेस आंदोलन करेगी। इस दौरान राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, केदारनाथ विस के विधायक मनोज रावत, पृथ्वीपाल सिंह चौहान आदि भी मौजूद थे।