फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat attacking mode at social media

सोशल मीडिया पर हमलवार हरीश रावत, नरेंद्र मोदी को ‘शल्य’, तो राहुल गांधी को ‘युधिष्ठर’ कहा

Thu, 16 May 2019 10:01 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 May 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
harish rawat attacking mode at social media
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का अंदाज अनूठा होता है, फिर चाहे उनके कार्यक्रम हों या फिर सोशल मीडिया पर चुटीली टिप्पणी, सब अपनी ओर ध्यान जरूर खींचते हैं। सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने अब पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेने के लिए महाभारत के किरदारों का जिक्र किया है।

विज्ञापन


मोदी को उन्होंने शल्य करार दिया है, तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को युधिष्ठर बता दिया है। हरीश रावत यहीं पर नहीं रुके हैं। 18 मई को पीएम के प्रस्तावित केदारनाथ यात्रा को उनके प्रायश्चित से जोड़ते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान उभरी तल्खियों को और हवा देने की कोशिश की है। और तो और अपनी पार्टी के मणिशंकर अययर पर टिप्पणी करते हुए भी हरीश रावत ने पीएम पर निशाना लगाना नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन

 

Trending Videos

सोशल मीडिया पर हरीश रावत के तंज...

01
महाभारत के महारथी शल्य के शरीर में यज्ञ का वास था, जो उनकी शक्ति था। क्रोधी दुश्मन के शल्य पर वार करते ही क्रोधित होकर यज्ञ शल्य की शक्ति को कई गुना बढ़ा देता था। शल्य कौरव पक्ष के अंतिम सेनापति बनाए गए। कृष्ण ने कहा शल्य से महाराज युधिष्ठर लडे़ंगे, वहीं उन्हें मार सकते हैं। अर्जुन, भीम आदि के होते हुए युधिष्ठर ही क्यों। इस शंका का समाधान करते हुए कृष्ण ने कहा कि शांत क्रोध रहित युधिष्ठर ही शल्य को मारने में सक्षम हैं। ऐसा ही हुआ, युद्ध में शांत युधिष्ठर ने शल्य को कुछ ही क्षणों में मार गिराया। वर्ष 2019 के लोकतांत्रिक महायुद्ध में शल्य रूपी नरेंद्र मोदी को गंभीर, शांत, हंसमुख राहुल गांधी प्यार के अस्त्र से पराजित कर रहे हैं। प्यार के अस्त्र के सम्मुख क्रोधी, घमंडयुक्त नरेंद्र मोदी जी की पराजय निश्चित है।

02
18 मई को भगवान केदारनाथ जाएंगे श्री नरेंद्र मोदी प्रायश्चित करने। चुनाव में दिवंगत महापुरुषों व शहीदों को दी गई गालियों, भाषणों से फैलाए गए विद्वेष और असहिष्णुता, जनता जनार्दन से बोले गए झूठ, चुनावों में सत्ता व धन का भयानक दुरुपयोग, किस किस पाप का प्रायश्चित करने केदारनाथ जा रहे हैं श्री नरेंद्र मोदी जी। मोदी जी, आपने तो केदारनाथ को लेकर भी झूठ बोला है। आप तो भगवान केदार की जटाओं से निकली गंगा के भी अपराधी हैं। आज गंगा सबसे अधिक मैली है। भगवान शंकर आपको माफ नहीं करेंगे।

03
मणिशंकर अय्यर जी को भी मोदी रोग लग गया है। विद्वान व्यक्ति हैं, कुछ और बोलें और लिखे। गाली गलौज जैसी भाषा, ओछे शब्द, दंभ व घमंड नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी के आभूषण हैं। हम तो राहुल गांधी जी के प्यारवादी हैं। प्यार, सहिष्णुता आधारित लोकतंत्र जिंदाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed