फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat and media

निजी कार्यक्रम में मीडिया को देख 'डर' गए CM

Sun, 08 Jun 2014 03:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 08 Jun 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
harish rawat and media

फालिस का इलाज करा रहीं अपनी चाची से मिलने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मीडिया को देखकर वापस लौट गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने हल्द्वानी पहुंचे थे। उनकी 80 वर्षीय चाची देवकी देवी को फालिस मार गया था।

उन्हें शुक्रवार को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

काठगोदाम में रहती हैं CM की चाची

harish rawat and media

देवकी देवी गायत्री नगर काठगोदाम में रहती हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत आर्मी हैलीपैड पर उतरने के बाद सर्किट हाउस चले गए।

कुछ देर आराम करने के बाद रावत अपनी चाची को देखने के लिए बेस अस्पताल पहुंचे, यहां पर मुख्यमंत्री की अगवानी करने के लिए सीएमओ डॉ. एलएम उप्रेती और सीएमएस डॉ. एससीएस कोरंगा बुके लेकर खड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया को किसने सूचना दी...

harish rawat and media

मुख्यमंत्री बेस अस्पताल के गेट पर उतरे और पैदल अस्पताल की ओर बढ़े। वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने जब उनकी फोटो खींचनी शुरू की तो रावत रुक गए।

उन्होंने पूछा कि मीडिया को किसने सूचना दी, ये तो मेरा निजी कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री अपनी चाची से बिना मिले ही गाड़ी में बैठकर निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed