{"_id":"58a5b6714f1c1bbc5cd84122","slug":"harish-rawat-allegation-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा ने चुनाव में किया धन का नग्न दुरुपयोग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाजपा ने चुनाव में किया धन का नग्न दुरुपयोग'
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 17 Feb 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
harish rawat
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव में धन का नग्न दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव के नतीजे उम्मीद से परे होंगे और एक अच्छे बहुमत की स्थिर सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि यदि पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनीं और उन्हें फिर निर्दलियों के मदद से सरकार बनानी पड़ी तो क्या वे फिर समझौते की सरकार चलाएंगे। इस प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी आपने 25 प्रतिशत हरीश रावत देखा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 से 2007 के दौरान भी खटर-पटर होती थी। लेकिन उन्होंने राजनीतिक स्थायित्व दिया और सरकार चली। इस बार सत्ता में आने के तीन महीने बाद ही अस्थिरता का वातावरण बन गया और अगले तीन महीने में मोदी-शाह का दखल शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उसने धन का नग्न दुरुपयोग किया। जितना भाजपा ने एक विज्ञापन पर खर्च किया, उतने पैसे में कांग्रेस ने पूरा चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धनबल और दल-बदल की राजनीति राज्य के लिए बेहद घातक है। सभी दलों को इसकी खुलकर निंदा करनी चाहिए। दो मशहूर औद्योगिक घरानों को नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य के प्राकृतिक संपदा का उनसे सौदा किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में अच्छे बहुमत की स्थिर सरकार बनेगी। उन्होंने चुनाव के लिए सभी दलों, मतदाताओं और सरकारी मशीनरी, चुनाव आयोग का भी आभार प्रकट किया।
मेरा तो हर दिन टेस्ट है
विस चुनाव में कांग्रेस का फेस रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत से जब यह पूछा गया कि विधानसभा चुनाव क्या उनके लिए टेस्ट है? जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए हर दिन टेस्ट है। वह दैनिक वेतनभोगी की तरह काम करते हैं।
46 सीटें जीतेगी कांग्रेस- किशोर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने दावा किया कि कांग्रेस विस चुनाव में 46 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में 18 मार्च से राज्य में जो वातावरण बना है, उसे देखते हुए कांग्रेस को 46 सीटें मिलेंगी। चुनाव में मुख्यमंत्री अर्जुन की भूमिका में रहे और उन्होंने भाजपा को परास्त किया। उन्होंने भाजपा पर चुनाव में हिंसा करने का आरोप लगाया।
वचन पूरा नहीं कर पाया
सीएम ने कहा कि उन्हें खुशी है कि राज्य के विकास के लिए वह एजेंडा सैट करने में कामयाब रहे हैं। किसी भी सरकार के लिए इसकी अनदेखी संभव नहीं होगी। मगर चुनाव में उन्हें एक बात का मलाल रहेगा कि एक-दो साथियों के साथ वह वचन पूरा नहीं कर पाए। हालांकि उन्होंने उन साथियों के नामों का खुलासा नहीं किया।