फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Traffic plan for Ganga Dussehra and Nirjala Ekadashi

हरिद्वार से गुजरने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर,अगले दो दिन ऐसा रहेगा यातायात

Wed, 12 Jun 2019 12:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 Jun 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Traffic plan for Ganga Dussehra and Nirjala Ekadashi
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

गंगा दशहरा एवं निर्जला एकादशी के लिए यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। यातायात का दबाव अधिक होने पर दिल्ली की ओर से आ रहे वाहन वाया नारसन, रुड़की, लक्सर होते हुए सीधे बैरागी कैंप में पहुंचेंगे और उनकी वापसी भी कनखल क्षेत्र से देशरक्षक तिराहे, सिंहद्वार चौक होते हुए होगी। यदि दबाव कम होगा तो वाहनों को ऋषिकेश देहरादून के लिए सीधे जाने दिया जाएगा। चीला मार्ग का इस्तेमाल वन-वे यानी आने के लिए होगा। शहर के अंदर कोई यात्री वाहन न पहुंचने पाए इसके लिए भी पुलिस मुस्तैद रहेगी। 

विज्ञापन


गंगा दशहरा और एवं निर्जना एकादशी पर व्यवस्थाओं को देखने के लिए आईजी अजय रौतेला मंगलवार शाम हरिद्वार पहुंच गए हैं। वे रात में यहीं कैंप करके व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। बहादराबाद, भेल, भगत सिंह चौक एवं कनखल क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को विशेष हिदायत दे दी गई है। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि रात के वक्त ग्यारह बजे से सुबह चार बजे तक ही भारी वाहन हाईवे पर चलने दिए जाएंगे, वो भी उस स्थिति में जब दबाव कम होगा। यह स्थिति वीकेंड तक रहेगी। 

विज्ञापन

यातायात प्लान हल्के वाहन

- दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आ रहे हल्के वाहन को यातायात का दबाव होने पर सीधे न आकर मुजफ्फरनगर से फलोदा, खानपुर, लक्सर, फेरुपुर से होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। ऐसे में रुड़की में जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। 

- बद्रीनाथ से आ रहे हल्के वाहन गरुड चट्टी पुल क्रॉस करते हुए लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश बैराज, चीला मार्ग से होते हुए काली माता मंदिर, गौरीशंकर पार्किंग से 4.2 से होते हुए नजीबाबाद, मीरापुर से मुजफ्फरनगर, दिल्ली की तरफ रवाना होंगे। 

- देहरादून ऋषिकेश से दिल्ली जा रहे हल्के वाहन डोईवाला, नेपाली फार्म, आईडीपीएल बैराज, चीला मार्ग से चंडी चौकी होते हुए रवाना होंगे। 
 

- बिजनौर की ओर से आ रहे हल्के वाहन जाम की स्थिति होने पर 4.2 किमी से नहर पटरी होते हुए गौरीशंकर पार्किंग एवं नीलधारा पार्किंग में पार्क होंगे। इनकी वापसी हनुमान मंदिर, चीला मार्ग, चंडीघाट चौकी के सामने से होते हुए होगी। इससे चंडी चौक व रोडीबेलवाला पर यातायात का दबाव कम रहेगा।

-भारी वाहन रोकने के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। इससे शहर क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी। दिल्ली से आ रहे भारी वाहन बिझौली मंगलौर बाईपास, रुड़की की ओर से आ रहे छोटे बड़े लोडर वाहन बहादराबाद बाईपास, लक्सर की ओर से आ रहे भारी वाहन फेरुपुर चौकी/जगजीतपुर चौकी के पास पार्क होंगे। देहरादून से आ रहे भारी वाहन लालतप्पड़ एवं ऋषिकेश से आ रहे यातायात को सत्यनारायण मंदिर के पास रोक दिया जाएगा। 

-देहरादून-ऋषिकेश से आ रहे मालवाहक वाहन सप्तऋषि/मोतीचूर पार्किंग में पार्क होंगे। हरियाणा-सहारनपुर से आ रहे यातायात को भगवानपुर वीडी इंटर कॉलेज मैदान में रोका जाएगा। नजीबाबाद-बिजनौर-धामपुर से आ रहे छोटे/बड़े मालवाहक वाहन कांगड़ी पार्किंग श्यामपुर में पार्क होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed