फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar three-tier panchayat election: complaint of irregularities in delimitation

हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: परिसीमन में अनियमितता की शिकायत, कांग्रेस ने निर्वाचन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Wed, 13 Jul 2022 11:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Jul 2022 11:05 PM IST
सार

शिकायत में कहा गया है कि आरक्षण में पंचायत राज अधिनियम और सर्वोच्च न्यायालय के अधिकतम आरक्षण सीमा 50 प्रतिशत की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Haridwar three-tier panchayat election: complaint of irregularities in delimitation
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार पंचायत चुनाव के परिसीमन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयुक्त व सचिव निर्वाचन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण, परिसीमन में प्रशासन की ओर से राजनीतिक दबाव में नियमों को ताक में रखकर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन


कहा गया है कि आरक्षण में पंचायत राज अधिनियम और सर्वोच्च न्यायालय के अधिकतम आरक्षण सीमा 50 प्रतिशत की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आरक्षण रोटेशन में सभी नियमों को ताक पर रखकर मनमानी की गई है। शिष्टमंडल ने बताया कि अधिकतर ऐसी ग्राम सभाएं हैं, जहां पर अगड़ी, पिछड़ी, अनुसूचित जाति नहीं हैं, वहां भी आरक्षण में मनमानी की गई है। आरोप लगाया कि जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के आरक्षण व परिसीमन में भाजपा नेताओं को अनैतिक लाभ पहुंचाने लिए कानून का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इसी संबंध में 12 जुलाई को जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार की ओर से आपत्तियों पर सुनवाई की गई, लेकिन इसमें भी कोई न्याय होता दिखाई नहीं दे रहा है। क्योंकि तर्कसंगत व न्याय संगत बिंदुओं को सुनवाई के दौरान गंभीरता से नहीं सुना गया। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इसके विरोध में कांग्रेस जनहित को देखते हुए लड़ाई लड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में विधायक ममता राकेश, विरेन्द्र जाति, फुरकान अहमद, रवि बहादुर, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, गरिमा दसौनी, राजेंद्र चौधरी, अजय सिंह, जसविंदर सिंह गोगी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed