फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar stampede Even after the accident crowd of devotees is gathering in Mansa Devi temple

Haridwar Stampede: हादसे के बाद भी नहीं थमे पांव, मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए उमड़ रही भारी भीड़

Mon, 28 Jul 2025 12:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Jul 2025 12:27 PM IST
सार

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हादसे के बाद आज भी माता के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी है।

विज्ञापन
Haridwar stampede Even after the accident crowd of devotees is gathering in Mansa Devi temple
हरिद्वार में माता के दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को हुए हादसे के बाद भी आस्था की डगर कमजोर नहीं पड़ी। मनसा देवी मंदिर में भीड़ लगातार ही उमड़ रही है। रोपवे से अधिक पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ है। आज जगह जगह पुलिस कर्मचारी भी मुस्तैद नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर रविवार की सुबह नौ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में एक 12 साल के बालक सहित आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। भीड़ के बीच कुछ दूरी पर फंसे एक चश्मदीद ने भी भीड़ का दबाव बढ़ने पर रास्ते में दीवारों पर लगी बिजली तारें पकड़ने पर करंट लगने का दावा किया है।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की जुबानी
फरीदाबाद से आईं गायत्री ने बताया कि वह मंदिर से कुछ ही दूरी पर थीं जब अचानक करंट फैलने की अफवाह सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने ऊपर सीढ़ियों से नीचे की ओर धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। इसके बाद उन्हें सीधे अस्पताल में ही होश आया।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से आए कुलदीप ने भगदड़ के मंजर को खौफनाक बताया। कहा कि वह इसे जीवन भर नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने बताया कि सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी और अचानक लोग भागने लगे, जिससे मंदिर में दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।


ये भी पढ़ें...Haridwar Stampede:  हादसे के बाद मार्ग पर लगी अवैध दुकानों को बंद कर छिपाया सामान, बिजली का तार भी बन गया राज

कुलदीप ने यह भी बताया कि उन्होंने मौके पर चार लोगों को मृत पड़े देखा था, जिसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं। इस घटना में घायल हुए अन्य लोगों में छपरा, बिहार की गायन्ति देवी, पश्चिम बंगाल की रीना देवी, और आरती शामिल हैं। इन सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति में पहले से सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed