फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar smjn pg college student climb on tower

हरिद्वारः छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर टावर पर चढ़े एसएमजेएन पीजी कॉलेज के तीन छात्र

Wed, 04 Sep 2019 09:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 04 Sep 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
haridwar smjn pg college student climb on tower
टावर पर चढ़े छात्र - फोटो : अमर उजाला

एसएमजेएन पीजी कॉलेज में छात्र कल्याण परिषद के चुनाव कराने को लेकर मंगलवार को भी छात्र राजनीति गरम रही। कॉलेज प्रशासन की ओर से चुनाव कराने से इनकार करने पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान शिक्षकों के साथ भी उनकी तीखी नोकझोंक हुई। कॉलेज प्रबंधन की ओर से उनकी मांग नहीं मानने के विरोध में तीन कार्यकर्ता कालेज परिसर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। संगठन के पदाधिकारियों ने ही उन्हें किसी तरह से समझाबुझाकर नीचे उतरने को तैयार किया। 

विज्ञापन


मंगलवार को करीब 11 बजे एनएसयूूआई के शहर अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के नेतृत्व में छात्र प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा के पास पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य से किसी भी प्रक्रिया से कॉलेज में चुनाव कराने की मांग की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बत्रा ने उनकी बातों को अनसुना करते हुए चुनाव कराए जाने से साफ इंकार कर दिया। इससे गुस्साए बीए प्रथम वर्ष के छात्र दीपांशु बालियान, एमकॉम प्रथम वर्ष के छात्र सचिन कश्यप और एमए प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक चौधरी आत्महत्या करने की बात करते हुए कॉलेज परिसर में स्थित मोबाइल टावर जा चढ़ गए। इससे वहां अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


काफी देर तक चले हंगामे के बीच छात्रों को समझाने के लिए शिक्षक भी मौके पर नहीं पहुंचे। किसी तरह से एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने दोबारा प्रबंधन से बात करने की बात कहते हुए तीनों छात्रों को नीचे उतारा। इसके बाद छात्र  कॉलेज के गेट पर एकत्रित हुए और चुनाव कराए जाने की मांग करने लगे। इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व शहर अध्यक्ष सुमित त्यागी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमन शर्मा, ओम प्रकाश चौधरी, विशाल, कपिल, साहिद, शिवम, सागर, चिराग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर क्यों नहीं कराना चाहते चुनाव 
एसएमजेएन कॉलेज में छात्र कल्याण परिषद के चुनाव को लेकर हंगामा हो रहा है। एक ओर एबीवीपी कॉलेज में छात्र कल्याण परिषद के ओपन चुनाव कराए जाने की मांग कर रही है तो एनएसयूआई किसी भी प्रक्रिया के तहत चुनाव कराए जाने की मांग कर रही है। दोनों छात्र संगठन कॉलेज में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराए जाने के पक्ष में हैं। इसके बाद भी कॉलेज प्रशासन चुनाव कराने को तैयार नहीं। इस बात को लेकर दो संगठनों के पदाधिकारी कालेज प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed