फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Shooting incident BJP leader arrested FIR filed against six people including saint from Matri Sadan

Haridwar: पंजनहेड़ी गांव में गोलीकांड, भाजपा नेता गिरफ्तार, मातृसदन के संत समेत छह पर हत्या के प्रयास का केस

Thu, 29 Jan 2026 07:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Jan 2026 07:58 PM IST
सार

आरोप है कि अपने वाहन खड़े करने के बाद अतुल चौहान व तरुण चौहान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सचिन चौहान के पेट और कृष्णपाल चौहान के बाएं हाथ में गोली लगी।

विज्ञापन
Haridwar Shooting incident BJP leader arrested FIR filed against six people including saint from Matri Sadan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेड़ी गांव में बुधवार को हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने भाजपा नेता चाचा-भतीजे और मातृसदन के संत सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले अतुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इधर, घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह नूरपुर पंजनहेड़ी में जमालपुर-जियापोता मार्ग पर बने उषा टाउनशिप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान और भाजयुमो के पूर्व महामंत्री नेता अतुल चौहान पक्ष के बीच में खूनी संघर्ष हो गया था। मारपीट के दौरान अतुल चौहान ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी थी। गोली अमित चौहान के भाई सचिन चौहान व कृष्णपाल को लगी थी। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने के बाद अतुल चौहान ने फिर कनखल थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। अतुल ने वीडियो में कहा था कि उन पर जानलेवा हमला किया गया तो सेल्फ डिफेंस में उन्होंने लाइसेंसी असलाह से गोली चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में जिपं उपाध्यक्ष अमित कुमार चौहान पुत्र उदेश कुमार निवासी ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी ने आरोप लगाया कि वह बुधवार सुबह करीब 10:10 बजे अपने भाई सचिन चौहान, कृष्णपाल चौहान, संदीप, चालक सौरभ और कर्मचारी विशाल के साथ उषा टाउनशिप परिसर में मौजूद थे। तभी अतुल चौहान, तरुण चौहान, गौरव चौहान, अभिषेक चौहान उर्फ सिम्मी, अभिषेक और ब्रह्मचारी सुधानंद निवासी मातृ सदन, जगजीतपुर वहां पहुंचे।

Dehradun: अधिकारी-व्यापारी सब ठगे गए; किसी को जमीन दिलाने का वादा, कुछ पर होटल प्रोजेक्ट के नाम पर लगाई चपत

आरोप है कि अपने वाहन खड़े करने के बाद अतुल चौहान व तरुण चौहान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सचिन चौहान के पेट और कृष्णपाल चौहान के बाएं हाथ में गोली लगी। भीड़ बढ़ती देख मौके पर अपनी गाड़ियां छोड़कर ब्रह्मचारी सुधानंद की कार में सवार होकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।

सरेंडर के बाद अतुल चौहान को किया गिरफ्तार
बुधवार को गोलीकांड के बाद अतुल चौहान ने खुद कनखल थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अतुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

...तो पहले से ही हमले की पटकथा कर ली थी तैयारी
घटनाक्रम के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। करीब 30 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग करने के मामले की शिकायत के बाद प्रशासन की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। टीम ने ही शिकायत करने वाले यानि अतुल चौहान पक्ष को बुलाया था। तहरीर में आरोप है कि अतुल पक्ष ने आते ही फायरिंग कर दी जबकि वीडियो में पहले मारपीट होती दिख रही है और फिर बाद में गोली चलाई गई। अलग-अलग वीडियो सामने आने के बाद स्पष्ट है कि पैमाइश के लिए टीम के पहुंचने से पहले ही विवाद की पूरी पटकथा तैयार कर ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed