{"_id":"63f4a0a80a90bd51ce049a03","slug":"haridwar-public-beaten-old-man-poses-as-sadhu-for-selling-liquor-in-har-ki-pauri-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: साधु के भेष में हरकी पैड़ी पर बेच रहा था शराब, लोगों ने जमकर की धुनाई, पुलिस ने काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: साधु के भेष में हरकी पैड़ी पर बेच रहा था शराब, लोगों ने जमकर की धुनाई, पुलिस ने काटा चालान
Tue, 21 Feb 2023 04:38 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 21 Feb 2023 04:38 PM IST
सार
एसपी सिटी स्वतंत्र सिंह का का कहना है कि आरोपी का नाम साजन है। उसके पास से चार पव्वे मिले हैं। आरोपी हरकी पैड़ी क्षेत्र में ही रहता है। पुलिस ने उसका आबकारी अधिनियम में तहत चालान किया है।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर शराब बेचते पकड़ा साधु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में मंगलवार को हरकी पैड़ी पर एक व्यक्ति के साधु के भेष में शराब बेचने का मामला सामने आया है। लोगों ने जब बाबा के पास कपड़े के बैग में शराब रखी देखी तो उसे पकड़ लिया। बैग में शराब की बोतलें देख लोगों का पारा चढ़ गया। लोगों ने उसे पकड़कर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
Roorkee: चार लोगों की मौत के बाद जागी पुलिस, एक घर और गोदाम में मारा छापा, बड़ी संख्या में पटाखे बरामद
विज्ञापन
साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। एसपी सिटी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि आरोपी का नाम साजन है। उसके पास से चार पव्वे मिले हैं। शराब जब्त कर ली गई है।आरोपी हरकी पैड़ी क्षेत्र में ही रहता है। पुलिस ने उसका आबकारी अधिनियम में तहत चालान किया है। बता दें कि हरिद्वार में शराब बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बाद भी लोग चोरी छिपे ये काम करते हैं। जिसके चलते इससे पहले भी यहां इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन