फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Property dealer Amardeep Chowdary murder case Three Accused Arrested

Haridwar: प्रॉपर्टी डीलर अमरदीप चौधरी हत्याकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, जमीन का विवाद बनी मौत की वजह

Mon, 06 Feb 2023 07:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Feb 2023 07:38 PM IST
सार

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं, लेकिन फिलहाल जगजीतपुर कनखल में रह रहे हैं।

विज्ञापन
Haridwar Property dealer Amardeep Chowdary murder case Three Accused Arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर अमरदीप चौधरी की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं, लेकिन फिलहाल जगजीतपुर कनखल में रह रहे हैं। तीनों को अस्लाह के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

1. राज कुमार मालिक 
2. मानू मालिक पुत्र राज कुमार मालिक 
3. हर्षदीप मालिक पुत्र राज कुमार मलिक 

 

लेन देन के विवाद में हुई हत्या

एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त राजकुमार मलिक का मृतक अमरदीप से लेनदेन को लेकर वाद विवाद रहता था। राजकुमार ने अपनी मेरठ स्थिति जमीन को कुछ समय पूर्व 50 लाख रुपये में बेचा था, जिसमें अमरदीप उसे अपने साथ मिलकर इन रुपयों से कहीं और इनवेस्ट करने के लिए कह रहा था। जिसके चलते उनमें विवाद हो गया। 

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

रविवार देर रात कनखल थाना क्षेत्र में अमरदीप चौधरी की उसी के साझेदार और उसके दो बेटों ने गोली मारकर हत्याकर दी थी। आरोपियों ने अमरदीप के सिर से तमंचा सटाकर दो गोलियां मारीं। अमरदीप के भाई पर भी फायरिंग की गई लेकिन गोली छूकर निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। अमरदीप पूर्व में भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष रह चुका है और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरदीप को किया गया था जिला बदर

अमरदीप चौधरी के खिलाफ हरिद्वार जिले में मारपीट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज थे। उसे एक बार जिला बदर भी किया जा चुका है। इससे पहले गुरुकुल विश्वविद्यालय में वह छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed