{"_id":"6022d81c8ebc3ed1a9280530","slug":"haridwar-pregnant-women-will-not-be-able-to-snan-on-mauni-amavasya-and-vasant-panchami","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी पर गर्भवती महिलाएं नहीं कर पाएंगी स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी पर गर्भवती महिलाएं नहीं कर पाएंगी स्नान
Wed, 10 Feb 2021 12:19 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में 11 फरवरी को मौनी अमावस्या और 16 फरवरी को वसंत पंचमी स्नान के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। जिला प्रशासन ने स्नान पर्वों की गाइडलाइन में केंद्र सरकार से जारी कुंभ एसओपी का हवाला दिया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि दोनों ही पर्व स्नानों पर अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में कोविड के खतरे से बचाव के लिए एसओपी का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए धार्मिक और समागम में केंद्र सरकार से जारी एसओपी का पालन करना अनिवार्य होगा। सामूहिक एकीकरण प्रतिबंध होगा। 65 वर्ष से अधिक आयु एवं गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के लिए प्रतिबंध होगा। श्रद्धालुओं को दो गज की दूरी का पालन और मास्क पहनना होगा।
विज्ञापन
प्रशासन ने जारी किए टोल फ्री नंबर
धर्मशालाओं, आश्रम, होटल और गेस्ट हाउस में ठहरने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी। यदि किसी श्रद्धालु में कोविड के लक्षण नजर आते हैं तो तत्काल जानकारी हेल्प लाइन नंबरों पर दी जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिए हैं। नंबर 7055258800, 7900224224, 0134-223999, 239029 शामिल हैं। इनके अलावा कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर-01332-265211, 265212, 265213, 265214 पर भी जानकारी दे सकेंगे।