फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Police station in-charge and two policemen line spot in case of assault on rss pracharak

हरिद्वार: संघ के नगर प्रचारक से मारपीट के मामले में थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर 

Fri, 28 Aug 2020 12:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Aug 2020 12:24 AM IST
सार

  • भाजपा के 3 विधायकों के भारी दबाव के बीच एसएसपी ने देर रात की कार्रवाई 
  • आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे विधायक

विज्ञापन
Haridwar: Police station in-charge and two policemen line spot in case of assault on  rss pracharak
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आरएसएस के नगर प्रचारक और कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में भाजपा विधायकों के भारी दबाव के बाद आखिरकार एसएसपी ने बृहस्पतिवार देर रात कनखल थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इससे पहले पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शांति भंग में चालान किया था, लेकिन भाजपा विधायक थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। दूसरी ओर, एसएसपी ने सीओ सिटी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन


मंगलवार देर रात आरएसएस के नगर प्रचारक भूपेंद्र और कार्यकर्ता डॉ. अनुराग के साथ स्वदेशी चौक पर कार से टक्कर के विवाद में दो युवकों ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद दोनों पक्ष कनखल थाने पहुंचे थे, जहां पुलिस से भी उनकी कहासुनी हुई थी। इसी बीच आरएसएस के नगर प्रचारक से मारपीट की खबर मिलते ही भाजपाइयों का थाने पर जमावड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन


भाजपा के तीन विधायक संजय गुप्ता, आदेश चौहान, यतीश्वरानंद और जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान के आने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के कार्रवाई के आश्वासन पर वे शांत हुए। पुलिस ने देर रात तहरीर पर आरोपी रविंद्र पाल और वरुण कुमार के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनकी गिरफ्तारी दर्शाकर शांति भंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। दूसरी ओर, भाजपा के तीन विधायक संजय गुप्ता, सुरेश राठौर और स्वामी यतीश्वरानंद कनखल थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। यही नहीं रात होते-होते उन्होंने गृह सचिव को पत्र भेजकर इसके लिए रात 10 बजे तक का अल्टीमेटम दे डाला। उनका कहना था कि अगर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को जिलेभर में आंदोलन छेड़ा जाएगा। विधायकों के भारी दबाव के कारण देर रात आखिरकार एसएसपी को कनखल थाना प्रभारी विकास भारद्वाज, सिपाही महेंद्र रावत और विकास को लाइन हाजिर करना पड़ा। एसएसपी का कहना है कि सीओ सिटी पूर्णिमा गर्ग से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

बोले विधायक, पूर स्टाफ बदलवाएंगे
लक्सर विधायक संजय गुप्ता का कहना था कि किसी भी हाल में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। मारपीट के शिकार संघ कार्यकर्ताओं को इंसाफ दिलाने के बजाय पुलिस का रवैया बेहद आपत्तिजनक था। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि कनखल थाने का पूरा स्टाफ बदलवाया जाएगा ताकि भविष्य में कोई पुलिसकर्मी अपने पद का दुरुपयोग न कर सके। हरिद्वार ग्रामीण से विधायक यतीश्वरानंद ने कहा कि नगर प्रचारक से बदतमीजी करने वाले पुलिसकर्मी जिले में नहीं रहेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी है। इससे कोई समझौता नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed