फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar panchayat election, congress makes lead.

हरिद्वार पंचायत चुनाव: धीरे-धीरे कांग्रेस ने बनाई बढ़त

Wed, 06 Jan 2016 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की, हरिद्वार Updated Wed, 06 Jan 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
haridwar panchayat election, congress makes lead.

पंचायत चुनाव में पहले दिन की मतगणना में देर रात तक जिला पंचायत सीटों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। देर रात ढाई बजे तक सिर्फ पांच सीटों के परिणाम सामने आ पाए थे जिसमें तीन सीटें कांग्रेस के पक्ष में गईं। पहला जिला पंचायत परिणाम बहादराबाद ब्लॉक में सोहलपुर सिकरोढा से बीएसपी प्रत्याशी सत्तार के पक्ष में गया, जो पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद के भाई हैं।

विज्ञापन


इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मल सिंह को 424 मतों से हराया, जबकि दूसरा परिणाम रुड़की ब्लाक में दौलतपुर सीट का आया। यहां निर्दलीय प्रत्याशी भूपसिंह सबसे आगे रहे, हालांकि बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोबारा मतगणना कराने का आदेश दे दिया। जिसके विरोध में भूप सिंह के समर्थकों ने जिला पंचायत कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


तीसरा परिणाम रुड़की ब्लाक से ही कांग्रेस के पक्ष में गया, जहां इमलीखेड़ा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी बालेश ने बीएसपी की सुमित्रा कपिल को 938 मतों के अंतर से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के बालेश, रानी देवयानी, राव आफाक अली जीते

haridwar panchayat election, congress makes lead.

इसके अलावा बहादराबाद ब्लॉक की राजपुर सीट से निर्दलीय कविता उर्फ आसिया ने कामयाबी हासिल की। बहादराबाद ब्लॉक की ही सलेमपुर सीट पर कांग्रेस समर्थित राव आफाक अली ने जीत हासिल की।

कांग्रेस के विधायक प्रणव चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी लक्सर की प्रह्लादपुर सीट से 15 सौ से अधिक मतों से चुनाव जीत गईं। बहादराबाद सीट पर शुरुआती रुझान कांग्रेस समर्थित अंजू चौहान के पक्ष में थे।

रावली महदूदपुर में कांग्रेस के रोशनलाल और बसपा के सुखबीर सिंह के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी। वहीं कांग्रेस के दिग्गज चौधरी राजेंद्र सिंह लक्सर ब्लाक की खड़ंजा कुतुबपुर सीट से पीछे चल रहे थे, यहां बसपा के प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह बढ़त बनाए हुए थे।

चौधरी राजेंद्र सिंह के भाई की पत्नी 176 वोटों से जीतीं

haridwar panchayat election, congress makes lead.

मानकपुर आदमपुर सीट से चौधरी राजेंद्र सिंह की पत्नी कुसुम और सुशील चौधरी की पत्नी बबली चौधरी में कांटे की टक्कर चल रही थी। वहीं कोटवाल आलमपुर सीट पर राजेंद्र चौधरी के भाई अशोक चौधरी की पत्नी सविता और निर्दलीय अनुराधा से 176 मतों से जीत गईं। जबकि दरियापुर सीट से भगवानपुर की कांग्रेस विधायक ममता राकेश के देवर सुबोध राकेश लगातार बसपा के प्रत्याशी रमेश से पीछे चल रहे थे।

नारसन ब्लाक में हरचंदपुर सीट से बीजेपी के अमीलाल लगातार बढ़त बनाए हुए थे। वहीं लिब्बरहेड़ी सीट से बीएसपी की प्रत्याशी कविता बढ़त बनाए हुए थीं।

ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत की सीटों के लिए मंगलवार की सुबह सभी ब्लाकों में आठ बजे से मतगणना शुरू हुई, लेकिन काउंटिंग की सुस्त रफ्तार से प्रत्याशी और उनके समर्थक हलाकान रहे। देर रात तक जिला पंचायत की कुछ सीटों को छोड़कर अधिकांश पर रुझान ही मिल सके थे। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार बुधवार की शाम तक ही जिला पंचायत सीटों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed