फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Panchayat Election Aam Aadmi Party is not getting candidates

Haridwar Panchayat Election: 'आप' को नहीं मिल रहे प्रत्याशी, 44 पदों में से मात्र सात वार्डों पर किए घोषित

Thu, 08 Sep 2022 08:56 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Sep 2022 08:56 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद आप ने पंचायत चुनावों को रणनीति और दमदार तरीके से लड़ने की बात कही थी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। आप के पास पंचायत स्तर पर पार्टी को खड़ा करने के लिए हरिद्वार पंचायत चुनाव को अवसर में बदलने का मौका था, लेकिन हालात ये हैं कि पार्टी को प्रत्याशी तक ही नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Haridwar Panchayat Election Aam Aadmi Party is not getting candidates
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की सियासत में कदम रखने वाली आम आदमी पार्टी को हरिद्वार पंचायत चुनाव में प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन का आखिरी दिन है। पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य की 44 सीटों में से मात्र सात पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिले में चुनाव लड़ने लिए कार्यकर्ता तक नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने बुधवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। जिसमें दीप्ति चौहान, डॉ. जाति राम, आलम जहां, अर्जुन कुमार, हुमा परवीन, ललिता, दिलशाना को प्रत्याशी घोषित किया गया। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को हरिद्वार पंचायत में अधिकृत प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में आप ने पहली बार तीसरे विकल्प का दावा कर 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। आप ने कई लुभावने वादों को गारंटी दी थी लेकिन पार्टी खाता खोलने में कामयाब नहीं हो पाई थी। इस चुनाव में स्थिति यह रही पाटी के किसी प्रत्याशी की जमानत तक नहीं बच सकी थी। विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद आप ने पंचायत चुनावों को रणनीति और दमदार तरीके से लड़ने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार जिले में जिला पंचायत सदस्य के 44 पद
आप के पास पंचायत स्तर पर पार्टी को खड़ा करने के लिए हरिद्वार पंचायत चुनाव को अवसर में बदलने का मौका था, लेकिन हालात ये हैं कि पार्टी को प्रत्याशी तक ही नहीं मिल रहे हैं। हरिद्वार जिले में जिला पंचायत सदस्य के 44 पद हैं। भाजपा व कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं, आप सभी वार्डों से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ही तय कर पाई है। आठ सितंबर को नामांकन करने का अंतिम दिन है। 

ये भी पढ़ें... Uksssc paper Leak Case: फरार चल रहे मास्टरमाइंड मूसा को पकड़वाओ, दो लाख रुपये का इनाम पाओ

पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा आठ सितंबर को होगी। चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले को ही पार्टी प्रत्याशी घोषित कर रही है। जिला पंचायत सदस्य के सभी पदों पर पार्टी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। - जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश संगठन समन्वयक, आप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed