{"_id":"6a50fe9305dd3b89d60abaa3","slug":"haridwar-news-youths-from-up-drove-their-thar-into-ganga-amidst-rain-water-levels-rose-suddenly-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: यूपी के युवकों ने बारिश के बीच गंगा में उतार दी थार, अचानक बढ़ा जलस्तर, खतरे में पड़ी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: यूपी के युवकों ने बारिश के बीच गंगा में उतार दी थार, अचानक बढ़ा जलस्तर, खतरे में पड़ी जान
Fri, 10 Jul 2026 07:49 PM IST
Alka Tyagi
एएनआई, हरिद्वार
एएनआई, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 10 Jul 2026 07:49 PM IST
सार
युवकों ने गंगा पार करने के लिए गाड़ी को नदी में उतार दिया। इस दौरान अचानक पानी का स्तर बढ़ गया, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ गई।
विज्ञापन
पानी में आधी डूबी थार
- फोटो : ANI
विस्तार
हरिद्वार में यूपी के युवकों द्वारा थार को गंगा में उतारने का मामला सामने आया है। सीनियर सर्कल ऑफिसर शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि थार(UP-36 रजिस्ट्रेशन नंबर) में युवकों ने नदी पार करने की कोशिश में गाड़ी को गंगा में उतार दिया।
विज्ञापन
लेकिन, अचानक पानी का स्तर बढ़ गया, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ गई। स्थानीय लोगों ने मदद की और दोनों लोगों और गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने गाड़ी ज़ब्त कर ली और उसे कनखल पुलिस स्टेशन ले आई। आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand | Senior Circle Officer (CO) Shishupal Singh Negi says, "The vehicle involved was a Thar bearing a UP-36 registration number...They drove the vehicle into the Ganges in an attempt to cross the river. However, the water level suddenly rose, putting… pic.twitter.com/RxzU4TI8tw
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2026
विज्ञापन