फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Youth Drown into ganga During Ganesh Visarjan team engaged in search

Haridwar: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा...राजघाट पर गंगा की तेज धारा में बहा युवक, तलाश में जुटी टीम

Wed, 03 Sep 2025 10:48 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Sep 2025 10:48 AM IST
सार

Haridwar News: युवक गणेश विसर्जन में शामिल हुए थे। इस दौरान राजघाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गंगा की धारा में बह गए।

विज्ञापन
Haridwar News Youth Drown into ganga During Ganesh Visarjan team engaged in search
गणेश विसर्जन के दौरान बहा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कनखल क्षेत्र में मंगलवार देर रात गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राजघाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक गंगा की तेज धारा में बह गया। देखते ही देखते वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। अंधेरा होने के कारण देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। आज फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात संदेश नगर, परमधाम आश्रम के पास रहने वाले निखिल गुप्ता(38) गणेश विसर्जन में शामिल हुए थे। राजघाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गंगा की धारा में बह गए।
विज्ञापन


Haridwar: बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास, दो दोस्तों की बेरहमी से ली थी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से वह कुछ ही मिनटों में वह आंखों से ओझल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च अभियान चलाया। हालांकि तेज धारा और अंधेरे की वजह से कोई सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि गोताखोर लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed