{"_id":"6140671f52d4fa40cc1f1c1b","slug":"haridwar-news-women-dead-body-found-in-sidcul-area-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: नाले के अंदर बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: नाले के अंदर बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
Tue, 14 Sep 2021 09:32 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 14 Sep 2021 09:32 PM IST
सार
Women dead body found: सिडकुल थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी (रावली महदूद) में नाले का पानी सड़क पर आने के चलते कुछ लोग सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें नाले में एक प्लास्टिक का बोरा दिखाई दिया।
विज्ञापन
नाले में मिला महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में सिडकुल थाना क्षेत्र की रामनगर कालोनी में मंगलवार की सुबह प्लास्टिक के बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन
सिडकुल थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी (रावली महदूद) में नाले का पानी सड़क पर आने के चलते कुछ लोग सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें नाले में एक प्लास्टिक का बोरा दिखाई दिया। प्लास्टिक के कट्टे को देखकर लोगों ने उसे बाहर निकाला और उसकी गांठ खोली। जिसके अंदर एक चादर में लिपटा हुआ महिला का शव था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं बोरे में शव मिलने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला घटनास्थल पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर विशाखा अशोक भदाणे भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि शुुरूआती जांच में महिला के शव की जांच करने पर पता चला कि उसके गले में चुन्नी कसी हुई थी। जिसके चलते उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार महिला देखने में 30 से 32 साल के बीच की प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
मध्यम परिवार की लग रही है महिला
महिला के पहनावे को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह मध्यम वर्गीय परिवार है। महिला के हाथ एवं कान में पीली धातु के जेवर थे। वहीं पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच भी शुरू कर दी है।
सिडकुल पुलिस को जल्द हत्याकांड के खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जल्द ही महिला के शव के मामले की गुत्थी को सुलझा दिया जाएगा।
- डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार