फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Wild elephant entered in Colony seen in CCTV people in panic

Haridwar: राजा गार्डन कॉलोनी में फिर घुसा जंगली हाथी, सीसीटीवी में दिखी चहलकदमी, दहशत में लोग

Tue, 22 Aug 2023 01:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Aug 2023 01:42 PM IST
सार

जगजीतपुर राजा गार्डन स्थित ओलिवियर स्कूल के पास बीती रात जंगली हाथी को घूमता हुआ देखा गया। हाथी कॉलोनी में घुसता है और फिर गली से होता हुआ बाहर की तरफ निकलता है।

विज्ञापन
Haridwar News Wild elephant entered in Colony seen in CCTV people in panic
कॉलोनी में हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के जगजीतपुर के आबादी क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार जंगली हाथी आबादी क्षेत्र का रुख कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग के प्रति लोगों का गुस्सा भी है, क्योंकि लगातार हाथियों के आने का सिलसिला लगा हुआ है। ताजा मामला सोमवार की देर रात का है। जब एक बार फिर से कॉलोनी में एक जंगली हाथी घुस आया। हाथी की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


VIDEO: 'झरने में नहा रहे थे लोग, अचानक ऊपर आ गिरा मलबा', चमोली पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील

विज्ञापन

जगजीतपुर राजा गार्डन स्थित ओलिवियर स्कूल के पास बीती रात जंगली हाथी को घूमता हुआ देखा गया। हाथी कॉलोनी में घुसता है और फिर गली से होता हुआ बाहर की तरफ निकलता है। हाथी के पीछे कुत्ते भी भौंकते हुए भागते नजर आ रहे हैं। स्थानीय निवासी चंदन सैनी ने बताया कि हाथी रोजाना रात 11 बजे के बाद आता है और सुबह चार से पांच बजे के बीच कॉलोनी से निकलकर जंगल में चला जाता है। लगातार हाथी की चहलकदमी के कारण कॉलोनी के सभी लोगों में दहशत बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed