{"_id":"61604fa38ebc3ed3d2371623","slug":"haridwar-news-two-youth-arrested-for-demanding-extortion-of-10-lakhs-from-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार, दी थी हत्या की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार, दी थी हत्या की धमकी
Fri, 08 Oct 2021 07:36 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:36 PM IST
सार
अज्ञात लोगों की ओर से उनसे मोबाइल फोन से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर हत्या करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलर से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर हत्या की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के साथ ही कमीशन एजेंट का काम करता था। जबकि दूसरा आरोपी चाऊमीन का ठेला लगाता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक हरिलोक कालोनी ज्वालापुर निवासी हरिओम प्रकाश अरोड़ा ने शिकायत देकर बताया था कि अज्ञात लोगों की ओर से उनसे मोबाइल फोन से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर हत्या करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच के दौरान उप निरीक्षक रघुवीर रावत हमराह विपेंद्र सिंह व योगेंद्र सिंह को मोबाइल सर्विलांस की मदद और मुखबिर से सूचना मिलने के बाद रोशनाबाद से आ रही एक बाइक को महेंद्रा चौक पर रोका गया। बाइक सवारों से पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो आरोपियों ने अपने नाम शुभम कुमार निवासी गांव मिर्जापुर सहारनपुर व दूसरे ने अपना नाम शुभम गांव अहमदनगर जिला सहारनपुर बताया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान बाइक चला रहे शुभम के पास से एक तमंचा बरामद किया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने रावली महदूद में सड़क पर गिरे मोबाइल फोन में नया नंबर डालकर हरिओम प्रकाश अरोड़ा से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
शुभम करता था कमीशन एजेंट का काम
पूछताछ के दौरान आरोपी शुभम कुमार ने बताया कि वह चाऊमीन का ठेला लगाता था। वहीं शुभम पुत्र रमेश चंद्र निवासी मिर्जापुरी हाल निवासी निकट आईटीआई हेतमपुर प्रॉपर्टी डीलर हरिओम प्रकाश के साथ कमीशन एजेंट का काम करता था। जिसे प्रॉपर्टी डीलर के बारे में पूरी जानकारी थी।
लॉकडाउन में खत्म हो गया था काम
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में उसको कमीशन मिलता था। लॉकडाउन के बाद काम पूरी तरह से चौपट हो गया था। जिसके चलते उन पर कर्जा भी हो गया। कर्जा उतारने के लिए उन्होंने रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी।