फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Two children Death During trapped in belt of flour mill

दर्दनाक: हरिद्वार में आटा चक्की के पट्टे में फंसकर दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम 

Fri, 03 Sep 2021 08:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनौरी (हरिद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनौरी (हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Sep 2021 08:38 PM IST
सार

शुक्रवार शाम को चार बजे 14 वर्षीय बच्ची सोनम आटा लेने के लिए चक्की पर गई थी। इस दौरान उसके साथ अन्य बच्चे भी थी। इसी दौरान पांच साल का अर्श चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया। सोनम उसे बचाने के लिए गई तो वह भी पट्टे में उलझकर घूमने लगी।

विज्ञापन
Haridwar News: Two children Death During trapped in belt of flour mill
आटा चक्की के पट्टे में फंसकर दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में आटा चक्की के पट्टे में फंसकर दो बच्चों की मौत हो गई। एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। पट्टे की चपेट में पांच साल का एक मासूम आया था और उसको बचाने के लिए 14 वर्षीय किशोरी भी उलझ गई। किशोरी ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि मासूम की मौत रुड़की के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


हरिद्वार: गंगा पार करते समय तेज बहाव में बहा युवक, शराब के नशे में लगाई थी शर्त
विज्ञापन


कोटा मुरादनगर गांव में चौहल सिंह सैनी की आटा चक्की है। बताया जाता है कि गांव के शौकीन ने चक्की में गेहूं पिसाने के लिए दिया था। शुक्रवार शाम को चार बजे शौकीन की 14 वर्षीय की बेटी सोनम आटा लेने के लिए चक्की पर गई थी। बताया जाता है कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाले रुस्तम अली का पांच वर्षीय बेटा अर्श व मोहल्ले के अन्य बच्चे भी गए थे। जब बच्चे वहां पहुंचे तो चक्की पर गेहूं की पिसाई हो रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टे में उलझकर घूमने लगी बच्ची

इसी दौरान पांच साल का अर्श चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया। सोनम उसे बचाने के लिए गई तो वह भी पट्टे में उलझकर घूमने लगी। चक्की के पट्टे में उलझकर नीचे गिरने के बाद सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही चौहल सिंह ने चक्की को बंद कर दिया। घायल अर्श को उपचार के लिए परिजन रुड़की के एक अस्पताल ले गए।

उपचार के दौरान अर्श ने भी दम तोड़ दिया। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव में दो बच्चों की मौत के बाद मातम पसर गया। दोनों बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुराहाल हो गया।

पिरान कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पंचनामा भरा गया है। बच्चों के परिजन पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed