फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar News : Teenager kidnapped from outside home, physical assault

हरिद्वार : घर के बाहर से अपहरण कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी को दबोचा

Tue, 11 Aug 2020 07:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 11 Aug 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
haridwar News : Teenager kidnapped from outside home, physical assault
- फोटो : AMAR UJALA

भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार चल रहे अन्य दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन


भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी रविवार की देर शाम अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान गांव के तीन युवक बाइक पर पहुंचे और उसकी पुत्री का अपहरण कर गांव के पास जंगल में ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

आरोप है कि जंगल में आरोपियों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उनकी बेटी को गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने किशोरी को मामले की किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

किसी तरह किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची। डरी और सहमी होने की वजह से किशोरी काफी देर तक कुछ बता नहीं पाई। काफी समझाने के बाद किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी की बात सुनकर परिजन हैरान रह गए। इसके बाद किशोरी के पिता ने थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया की पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं फरार चल रहे दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। उधर, किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed