{"_id":"6a1f0fb11c0d20510e07f8c1","slug":"haridwar-news-teenager-and-young-man-go-missing-after-drowning-in-ganga-canal-while-bathing-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: अलग-अलग जगहों पर हादसा; नहाते समय किशोर और युवक गंगनहर में डूबकर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: अलग-अलग जगहों पर हादसा; नहाते समय किशोर और युवक गंगनहर में डूबकर लापता
Tue, 02 Jun 2026 10:48 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/बहादराबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/बहादराबाद
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:48 PM IST
सार
युवक पथरी हाउस के पास गंगनहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। वहीं, सतनाम साक्षी घाट के पास गंगनहर में नहाने के दौरान किशोर डूब गया।
विज्ञापन
गंगनहर में डुबा किशोर
- फोटो : ANI
विस्तार
अलग-अलग जगहों पर नहाते समय एक किशोर सहित दो लोग डूबकर लापता हो गए। पुलिस और गोताखोरों ने दोनों की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस के अनुसार सचिन कुमार (20) पुत्र पप्पू, निवासी पीपलसाना थाना धामपुर, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश यहां ग्राम रावली महदूद में रह रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार को वह पथरी हाउस के पास गंगनहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। जल पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मगर पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गंगनहर में युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Accident: जैसलमेर से चारधाम दर्शन पर निकले थे आठ लोग; गंगा में गिरी इनोवा, चार की मौत, तीन लापता, तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं, कनखल कोतवाली क्षेत्र में सतनाम साक्षी घाट के पास गंगनहर में मंगलवार दोपहर उत्कर्ष (16) पुत्र गंभीर निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जल पुलिस की टीमें किशोर की तलाश में सर्च अभियान चला रही हैं।