{"_id":"62049af25b593c44450dc23e","slug":"haridwar-news-rakesh-tikait-will-come-today-to-support-swami-sivananda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: स्वामी शिवानंद को समर्थन देने आज आएंगे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: स्वामी शिवानंद को समर्थन देने आज आएंगे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत
Thu, 10 Feb 2022 11:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:33 AM IST
सार
स्वामी शिवानंद ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से गंगा में खनन करने के लिए जो नीतियां बनाई जा रही हैं, उनमें पर्यावरण और गंगा रक्षा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : ANI FIle Photo
विस्तार
गंगा एवं उसकी सहायक नदियों से खनन के विरोध में मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद का अनशन जारी है। उनके अनशन को समर्थन देने के लिए गुरुवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मातृ सदन आएंगे। स्वामी शिवानंद बीते 17 दिनों से सिर्फ तीन गिलास जल ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वामी शिवानंद ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से गंगा में खनन करने के लिए जो नीतियां बनाई जा रही हैं, उनमें पर्यावरण और गंगा रक्षा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। केवल खनन करने के लिए नीतियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
यही कारण है कि अब गंगा से एक किलोमीटर के दायरे में भी स्टोन क्रशर लगाने को अनुमति दे दी गई है। जबकि पहले गंगा के पांच किलोमीटर के दायरे में स्टोन क्रशर नहीं लगाए जा सकते थे।
विज्ञापन