फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Kailash Vijayvargiya meet Jagadguru Shankaracharya Swami Raj Rajeshwarashram Maharaj

Haridwar: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले विजयवर्गीय, किया 400 पार सीटों का दावा

Fri, 03 May 2024 09:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 May 2024 09:44 PM IST
सार

Haridwar News: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से शुक्रवार को चर्चा के दौरान जगद्गरु शंकराचार्य ने दो बड़े सुझाव दे दिए।

विज्ञापन
Haridwar News Kailash Vijayvargiya meet Jagadguru Shankaracharya Swami Raj Rajeshwarashram Maharaj
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से कनखल आश्रम में मिलने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आशीर्वाद लिया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने 400 पार का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने में कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 2019 में कुल 29 सीटों में 28 भाजपा जीती थी। इस बार वहां शत-प्रतिशत जीत हासिल होगी।

विज्ञापन


जगद्गुरु आश्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने चुनाव में स्थानीय मुद्दों के हावी होने के प्रश्न पर कहा कि कभी-कभी चुनाव में नगर निगम के मुद्दे भी अहम होते हैं। राष्ट्रीय मुद्दों को भुनाने में भाजपा की विफलता के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का वातावरण बन रहा है उससे भाजपा की लोकप्रियता और बढ़ी है। भाजपा केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


सूरत और इंदौर में निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ होने पर उन्होंने कहा कि सूरत में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इंदौर में कुछ निर्दलीय मैदान में हैं फिलहाल वह भाजपा की जीत से पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में पहले से ज्यादा सीट मिलने का दावा किया। कहा कि पश्चिम बंगाल में माहौल बदल रहा है। परिवर्तन के लिए वहां की जनता मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: राज्यपाल ने ली तैयारियों की बैठक, कहा- हर यात्री हमारा ब्रांड एंबेसडर, संतुष्ट होकर जाए

कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि देश के संत महापुरुषों से आशीर्वाद लेकर ही भाजपा चुनाव मैदान में है। संतों से आह्वान किया जा रहा है कि देश में सामान्य और सुशासन का माहौल कायम रखने की अपनी परंपरागत प्रक्रिया को सतत जारी रखें। इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल, स्वामी रविदेव शास्त्री समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

जगद्गुरु की दो टूक : राजनीति और धर्म को प्रोफेशन न मानें देश के नेता और धर्माचार्य
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से शुक्रवार को चर्चा के दौरान जगद्गरु शंकराचार्य ने दो बड़े सुझाव दे दिए। उन्होंने न केवल राजनेताओं को नसीहत दी, बल्कि धर्माचार्याें से भी धर्म को प्रोफेशन नहीं बनाने की अपील की। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि जिसने देश के लिए समाज के लिए समर्पण के लिए काम शुरू किया वही सनातन धर्म और राजनीतिक दायित्व में समाहित है। इससे पुनरुत्थान के साथ-साथ अभ्युदय होगा। उन्होंने कहा कि जो हिंदूवादी मानसिकता है उसमें मंदिरों को सजाने संवारने के कारण आर्थिक साधनों को प्राप्त करने की धर्माचार्यों की लालसा बढ़ गई है। सनातन धर्म हिंदू धर्म ऋषियों का धर्म है, विलासियों का नहीं है।

इस धर्म में ऋषि परंपरा के संवाहक मनीषी अन्वेषक कर्ण, पिप्लादि, दधीची, विश्वामित्र, वशिष्ठ की ऐसी परंपरा रही है जिसने समाज के लिए सर्व समर्पण की बात कही है। उन्होंने कहा कि मेरा देश के धर्माचार्याें से आग्रह है कि आध्यात्मिक क्रांति के लिए अपने अनुयायियों से आग्रह करें, कि धर्म को प्रोफेशन नहीं मिशन मानकर कार्य करें। कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि नेता राजनीति को प्रोफेशन मान रहे हैं। वहीं धर्माचार्य भी आध्यात्म को प्रोफेशन मानकर काम कर रहे हैं।

स्वामी कैलाशानंद गिरी से लिया आशीर्वाद
हरिद्वार आए मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्री दक्षिण काली पहुंचकर मां काली की पूजा अर्चना की और निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने माता की चुनरी व नारियल भेंटकर तथा रूद्राक्ष की माला और शॉल ओढ़ाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी मौजूद रहे। मा.सि.रि.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed