फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News huge fire suddenly broke out in several huts in Chandi Basti causing panic

Haridwar: चंडी बस्ती की 17 झोपड़ियों में लगी भीषण आग, अंदर बैठे लोगों ने भागकर बचाई जान, मची अफरा-तफरी

Sun, 13 Oct 2024 02:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Oct 2024 02:28 PM IST
सार

चंडीघाट बस्ती में एक खाली झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इसके बाद आग ने आसपास की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया और आग फैलती चली गई।

विज्ञापन
Haridwar News huge fire suddenly broke out in several huts in Chandi Basti causing panic
झोपड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार की दोपहर चंडीघाट पुल के नीचे बनी बस्ती में आग लगने से 17 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। झोपड़ियों में बैठे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। अग्निशमन विभाग की टीम की चार गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


घटना रविवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। चंडीघाट बस्ती में एक खाली झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इसके बाद आग ने आसपास की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया और आग फैलती चली गई। आग की लपटें उठते देख बस्ती के लोग सहम गए और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। एक परचून की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही श्यामपुर एसओ नितेश शर्मा, चंडी चौकी प्रभारी विक्रम बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलते ही एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी भी फायर ब्रिगेड के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


दमकलकर्मियों ने आग को बुझाना शुरू किया और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद करीब 2:30 बजे झोपड़ियों में लगी आग को बुझा दिया। दमकलकर्मियों ने झोपड़ियों में रखे गैस सिलिंडरों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। आग से करीब 17 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उत्तराखंड में साजिश!: रुड़की में छावनी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलिंडर, देखते ही मच गया हड़कंप

Trending Videos

बच्चों को झोपड़ियों से निकालकर भागा दुकानदार
जिस झोपड़ी में आग लगी उसके बराबर में ही साजन परचून की दुकान चलाता है। दुकान भी आग की चपेट में आने से जल गई। साजन ने बताया कि आग लगते ही वह अपनी झाेपड़ी की तरफ दौड़ पड़ा और अपने चार बच्चे मानसी, शंकर, संध्या और दिव्यांश को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। दुकान में रखा फ्रिज, कूलर और राशन व अन्य सामान आग से जल गया।

खुले आसमान के नीचे आए कई परिवार
झोपड़ियां जलने के बाद यशोदा, सोनी देवी, लक्ष्मी धनंजय, पिंकी देवी, मीणा देवी, बीजो, सुखिया का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। खाने के भी लाले पड़ गए हैं।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने की पीड़ितों की मदद
अखिल भातरीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। उन्होंने बस्ती में पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राशन किट और नकदी देकर मदद की। वहीं एसडीएम अजयवीर सिंह, प्रियंका रानी प्रशासन की टीम के साथ पहुंचे। प्रशासन की तरफ से पीड़ितों को कंबल वितरित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed