फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News hotel wall collapsed While digging foundation of temple contractor died two injured

Haridwar: मंदिर में नींव खोदते समय गिरी पड़ोस के होटल की दीवार, मलबे में दबकर ठेकेदार की मौत, दो घायल

Thu, 03 Aug 2023 08:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Aug 2023 08:09 PM IST
सार

निर्माण कार्य के लिए मजदूर नींव खोद रहे थे और ठेकेदार भी पास में खड़ा था। अचानक खुदाई के दौरान बगल वाले होटल की दीवार गिर गई। जिसके नीचे ठेकेदार और मजबूर दब गए।

विज्ञापन
Haridwar News hotel wall collapsed While digging foundation of temple  contractor died two injured
होटल की दीवार गिरने से ठेकेदार की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी में हनुमान मंदिर परिसर में निर्माण के लिए नींव खोदते समय बगल वाले होटल की दीवार गिरने से ठेकेदार और दो मजदूर दब गए। दूसरे मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला। तीनों को जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने ठेकेदार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, खड़खड़ी मुखिया गली स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में निर्माण का ठेका आस मोहम्मद (26 वर्ष) पुत्र मुस्तफा निवासी मिर्जापुर मुस्तबाबाद बरेली उत्तर प्रदेश ने ले रखा था। जबकि आस मोहम्मद (25 वर्ष) पुत्र इलियास और मोहम्मद अहमद (22 वर्ष) पुत्र इरफान निवासीगण मुस्तफाबाद मजदूरी का कार्य कर रहे थे। बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य के लिए मजदूर नींव खोद रहे थे और ठेकेदार भी पास में खड़ा था। अचानक खुदाई के दौरान बगल वाले होटल की दीवार गिर गई। जिसके नीचे ठेकेदार और मजबूर दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। साथ में करने वाले दूसरे मजदूरों ने किसी तरह दीवारी के नीचे से दबे तीनों लोगों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला।
विज्ञापन


Pauri Accident:  खिर्सू-खेड़ाखाल-पौड़ी मोटर मार्ग पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में तीनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद ठेकेदार आस मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर आस मोहम्मद और मोहम्मद अहमद का इलाज चल रहा है। कार्यवाहक नगर कोतवाली प्रभारी मुकेश थलेड़ी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

ठेका लेने के साथ ही खुद कार्य कर रहा था

आस मोहम्मद राज मिस्त्री है और उसने निर्माण कार्य का ठेका लिया था। ठेका लेने के साथ ही वह खुद भी काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर में आराम से कार्य चल रहा था। लेकिन अचानक से दीवार गिरते ही पूरा माहौल बदल गया। साथ में काम कर रहे दूसरे मजदूर भी घटना के बाद सहमे हुए नजर आए हैं।


बेहोशी की हालत में लाए गए अस्पताल

दीवार के नीचे दबे तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई थी। जब तीनों को अस्पताल लाया गया तो एक ने दम तोड़ दिया था। जबकि दो बेहोशी की हालत में थे। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक ठेकेदार के परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed