फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News girls were made to clean dirty utensils in Kasturba Gandhi School Video Viral

Haridwar: कस्तूरबा गांधी स्कूल में छात्राओं का वीडियो वायरल, भोजन माता पर लगाया झूठे बर्तन साफ कराने का आरोप

Thu, 21 Nov 2024 10:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Nov 2024 10:48 PM IST
सार

Haridwar News: रानीमाजरा में बालिकाओं का राजकीय आवासीय छात्रावास है। लेकिन सामने आया कि है कि यहां  छात्राओं से पढ़ाई के बजाए किचन में काम लिया जा रहा है। छात्राओं के ऐसे बयान के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Haridwar News girls were made to clean dirty utensils in Kasturba Gandhi School Video Viral
कस्तूरबा गांधी स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी आवासीय विद्यालय में बालिकाओं को वहां रहकर बेहतर शिक्षा हासिल करने के लिए भेजा जाता है, लेकिन कस्तूरबा गांधी रानीमाजरा के आवासीय छात्रावास में छात्राओं से जूठे बर्तन साफ कराए जा रहे हैं। छात्राओं के यह आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वहीं छात्राओं से किचन में चिकन बनाने का वीडियो भी चर्चा में है।

विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर भोजन माता पर गाज गिर गई और मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से जांच बैठा दी गई है। रानीमाजरा में बालिकाओं का राजकीय आवासीय छात्रावास है। इसमें छात्राओं के लिए भोजन माता समेत कई कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि छात्राओं को भोजन मिल सके, लेकिन छात्राओं से पढ़ाई के बजाए किचन में काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन


छात्राओं के ऐसे बयान के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिसमें बालिकाओं ने किचन में खाना बनवाने और जूठे बर्तन धुलवाने के आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीएम कर्मेंद्र सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद भोजन माता को हटा दिया गया और मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता की ओर से मामले में जांच बैठा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियन वूमेन चैंपियनशिप: चीन को हराकर भारत लौटी हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Haridwar News girls were made to clean dirty utensils in Kasturba Gandhi School Video Viral

पहले भी वार्डन पर उठ चुके सवाल
बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र में चल रहे आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। इसमें अलीपुर आवासीय छात्र आवास के तत्कालीन वार्डन और अनुदेशक पर एक विद्यालय की छात्राओं को बिना अनुमति के रोशनाबाद में चल रही खेल प्रतियोगिता में ले जाने के दौरान ऑटो में छेड़छाड़ के आरोप लगे थे, लेकिन कार्रवाई के नाम पर उन्हें प्राथमिक विद्यालय से हटा दिया गया था। वार्डन के पद पर आसीन हैं।

एसडीएम के निर्देश पर छात्रावास में कुकिंग और ब्यूटीशियन का कोर्स चलाया जा रहा है। छात्राएं भोजन बनाने की कभी-कभार सीख लेती हैं, लेकिन जूठे बर्तन साफ करवाने और चिकन बनवाने के आरोप गलत है। वैसे चिकन मेन्यू में शामिल है, लेकिन जिन्हें चिकन खाना होता है, उन्हें ही खिलाया जाता है।
-तन्नु चौहान, वार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed