{"_id":"615ab52c8ebc3e0a28379f78","slug":"haridwar-news-ghaziabad-devotee-who-came-to-offer-tarpan-drowned-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: तर्पण करने आया गाजियाबाद का श्रद्धालु गंगा में डूबा, तलाश में जुटी जल पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: तर्पण करने आया गाजियाबाद का श्रद्धालु गंगा में डूबा, तलाश में जुटी जल पुलिस
Mon, 04 Oct 2021 01:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:36 PM IST
सार
सोमवार की पूजा के दौरान एक श्रद्धालु मयंक शर्मा (28 साल) गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र से अपने परिवार के साथ तर्पण के लिए हरिद्वार स्थित शांतिकुंज आया हुआ था।
विज्ञापन
श्रद्धालु की तलाश में जुटी जल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तर्पण के लिए धर्मनगरी हरिद्वार आया गाजियाबाद का श्रद्धालु गंगा में डूब गया। सोमवार को हुए इस हादसे में जल पुलिस लापता श्रद्धालु की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ तर्पण के लिए शांतिकुंज आया था मयंक
जानकारी के मुताबिक उक्त मामला कोतवाली के सप्तऋषि क्षेत्र में ठोकर नंबर 17 का है। पुलिस मौके पर पहुंचकर लापता की तलाश में जुटी है। सोमवार की पूजा के दौरान एक श्रद्धालु मयंक शर्मा (28 साल) गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र से अपने परिवार के साथ तर्पण के लिए शांतिकुंज आया हुआ था।
विज्ञापन
युवक की तलाश की जा रही
पुलिस के मुताबिक गंगा स्नान के दौरान मयंक पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
हरियाणा की दो सगी बहनें और ननद गंगा में बहीं, नहीं लगा कुछ पता
वहीं ऋषिकेश में रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुरकलां में गीता कुटीर घाट पर गंगा स्नान कर रहीं हरियाणा की दो सगी बहनें और उनकी ननद गंगा के तेज बहाव में बह गईं थी। रविवार को हुए उक्त हादसे के बाद अब तक किसी का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उनकी खोज में लगी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हरियाणा का एक परिवार धार्मिंक अनुष्ठान और कर्मकांड के लिए हरिद्वार आया था। परिवार हरिपुरकलां के आश्रम में रुका था। रविवार सुबह चार बजे परिवार की दो सगी बहनें और उनकी ननद गंगा स्नान के लिए गीता कुटीर घाट पर पहुंचीं। तीनों बहनें हाथ पकड़ कर गंगा स्नान कर रही थीं। इस दौरान गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया। दोनों महिलाएं और युवती तेज बहाव में आकर बहने लगे।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तीनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों महिलाएं गंगा की धारा में ओझल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सुबह करीब 4.15 बजे पर पुलिस कंट्रोल रूम में तीनों के गंगा में बहने की सूचना दी। रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
सुबह करीब 4.25 बजे टीम ने रेस्क्यू अभियान के लिए तीन राफ्ट नदी में उतारीं। रेस्क्यू टीम गीता कुटीर से लेकर भीमगोड़ा बैराज तक तीनों की खोजबीन में जुटी है, लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि गंगा में बहने वालों की पहचान कुसुम (36) पत्नी राजेश निवासी खानपुरकलां, सीमा (34) पत्नी नरेंद्र, निवासी ग्राम पादची थाना गन्नौर और नेहा (24) पुत्री सतवीर, निवासी ग्राम केसरी, तहसील गन्नौर, जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। कुसुम और नेहा सगी बहनें और नेहा सीमा की ननद है।