{"_id":"633ee4c93fb6b2777f653725","slug":"haridwar-news-gangnahar-closed-till-diwali-gangaajal-is-not-on-har-ki-pauri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: दीपावली पर शुरू होगी बंद हुई गंगनहर, हरकी पैड़ी पर आचमन लायक भी नहीं गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: दीपावली पर शुरू होगी बंद हुई गंगनहर, हरकी पैड़ी पर आचमन लायक भी नहीं गंगाजल
Thu, 06 Oct 2022 07:55 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 06 Oct 2022 07:55 PM IST
सार
हरिद्वार शहर से निकलकर उत्तर प्रदेश जा रही उत्तरी खंड गंगनहर को मरम्मतीकरण के लिए हर साल बंद किया जाता है। बुधवार की रात में दशहरा पर्व पर गंगनहर को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
गंगनहर बंद होने से हरकी पैड़ी पर गंगाजल नहीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से गंगनहर की सालाना बंदी से हरकी पैड़ी पर आचमन लायक भी गंगाजल नहीं रहा है। जिससे अब वहां पानी की जगह पत्थर दिख रहे हैं। इससे गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग: दावे बड़े, हकीकत अलग, दून-काशीपुर को छोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता में पिछड़ा उत्तराखंड
विज्ञापन
हरिद्वार शहर से निकलकर उत्तर प्रदेश जा रही उत्तरी खंड गंगनहर को मरम्मतीकरण के लिए हर साल बंद किया जाता है। बुधवार की रात में दशहरा पर्व पर गंगनहर को बंद कर दिया गया। जिससे हरकी पैड़ी पर पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई है। गंगाजल नहीं आने से हरकी पैड़ी पर पत्थर दिखाई दे रहे हैं। लोग श्रद्धालुओं की ओर से डाले गए पैसे और अन्य सामान खोज रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, गंगनहर बंदी से हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें गंगा स्नान के लिए अन्य स्थानों जैसे नमामि गंगे घाट पर जाना पड़ रहा है। तब जाकर वह गंगा स्नान कर पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अवर अभियंता उमेश शर्मा ने बताया कि गंगनहर को अब दीपावली की रात में चालू किया जाएगा। जिससे श्रद्धालु फिर से भरपूर गंगाजल में स्नान कर सकेंगे।